गाजियाबाद के एक और स्कूल में कोरोना की एंट्री, नोएडा में पिछले 3 दिन 23 स्टूडेंट्स मिले पॉजिटिव

गाजियाबाद, 13 अप्रैल: दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। कोरोना का वायरल बच्चों के जरिए स्कूलों में घुस रहा है। बुधवार को गाजियाबाद के जयपुरिया स्कूल के 10वीं के एक छात्र में भी कोराना वायरस की पुष्टि हुई। वहीं, नोएडा में भी नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले 3 दिनों में नोएडा में 23 स्टूडेंट्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: Noida, Ghaziabad के Schools में Corona ने ली एंट्री | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus cases increases in noida and ghaziabad schools

    दो स्कूलों में तीन छात्र मिले से थे कोविड पॉजिटिव

    गाजियाबाद के जयपुरिया स्कूल 10वीं के एक छात्र में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्कूल बंद कर दिया गया है। अब स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेगा। स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल ने कहा, "हमें अभी-अभी एक छात्र के पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी मिली है। एहतियात के तौर पर गाजियाबाद में कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, हम ऑफलाइन कक्षाओं के लिए स्कूल बंद कर रहे हैं और अगली सूचना तक ऑनलाइन कक्षाएं होंगी।" इससे पहले गाजियाबाद में दो निजी स्कूलों के तीन छात्रों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्कूलों के अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के रूप में तीन दिनों के लिए स्कूल को बंद करने की घोषणा की है, जबकि नोएडा स्थित स्कूल में एक सप्ताह तक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई होगी।

    नोएडा में पिछले 3 दिन में 23 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव हुए

    नोएडा क्षेत्र में एक स्कूल से संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए थे, जिनमें तीन टीचर थे। नोएडा में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि स्कूल प्रशासन ने ऑनलाइन माध्यम से कक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है। स्कूल के एक अधिकारी ने बताया, 'हमने ऑनलाइन माध्यम में जाने और स्कूल को पूरी तरह सेनिटाइज करने का निर्णय किया है। छात्र अब 18 अप्रैल को वापस लौटेंगे। जो लोग संक्रमित हुए हैं उन्हें रैपिड एंटीजन रिपोर्ट साथ लाना होगा।'' बुधवार को भी नोएडा के स्कूलों में कोरोना के केस सामने आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा में पिछले 3 दिन में 23 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+