गयाः बैटरी चोरी के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों को निर्वस्त्र कर घुमाया, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिर
गया। बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के भागलपुर मोहल्ले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बैटरी चोरी के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों को कुछ लोगों ने नंगा करके घुमा रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि कैसे बैटरी चोरी करने के आरोप में भीड़ तीन बच्चों को नंगा करके सड़कों पर घुमा रही है। वहीं इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बोधगया में तीन नाबालिग बच्चों के साथ ज्यादती करने का मामला प्रकाश में आया है।

शनिवार को इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि कैसे कुछ लोग दिनदहाड़े इस शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस को घटना की भनक भी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि इन तीनों पीड़ित बच्चों पर ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने का आरोप था। कई दिनों से भागलपुर मोहल्ले में बैटरी की चोरी हो रही थी, जिसके बाद मोहल्ले के एक घर में लगे सीसीटीवी के आधार पर तीनों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ कर पूछताछ कि गई तो तीनों के पास से आठ बैटरी बरामद हुई हैं।
इसके बाद बच्चों को उनके कपड़े उतरवा कर मोहल्ले के घुमाया गया। लेकिन वहां पर मौजूद किसी ने भी उनको रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर एसएसपी के निर्देश में बोधगया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बच्चों को थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications