माँ की अंतिम इच्छा के चलते अस्पताल में हुई बेटी की शादी, 2 घंटे बाद ही कह दिया दुनिया को अलविदा

बिहार के एक निजी प्राइवेट अस्पताल में अनोखी शादी हुई है जिसमे न तो कोई बैंड बाजा था न बाराती। माँ की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अस्पताल में ही बेटी की शादी कर दी गई। शादी के महज 2 घंटे बाद ही बीमार माँ की मौत हो गई।

Daughter married in hospital due to mothers last wish goodbye after 2 hours without celebration

हिंदू धर्म की शादियां तमाम रस्में और रिवाज निभाने के बाद ही पूरी मानी जाती हैं। जब तक सभी रस्में पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक कन्या और वर पति-पत्नी नहीं बनते। लेकिन बिहार के एक निजी प्राइवेट अस्पताल में अनोखी शादी हुई है जिसमे न तो कोई बैंड बाजा था न बाराती। माँ की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अस्पताल में ही बेटी की शादी कर दी गई। शादी के बाद अक्सर जहाँ खुशी मनाई जाती है वहीं इस शादी के बाद परिवार सहित अस्पताल के कर्मियों की भी आंखें नम थी क्योंकि शादी के महज 2 घंटे बाद ही बीमार माँ की मौत हो गई।

मृत्यु से पहले बेटी की शादी देखना चाहती थी पूनम वर्मा

मृत्यु से पहले बेटी की शादी देखना चाहती थी पूनम वर्मा

दरअसल, यह शादी गया के आशा सिंह मोड़ मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पास स्थित अर्श हॉस्पिटल के आईसीयू में हुई। यहाँ भर्ती मरीज पूनम कुमारी वर्मा जिले के गुरारू प्रखंड के बाली गांव के निवासी ललन कुमार की पत्नी है। पूनम कुमारी वर्मा कई दिनों से बीमार थी। सीरियस होने के बाद उन्हें अर्श हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर ने मरीज की हालत को गंभीर बताते हुए आशंका जताई थी कि किसी भी समय इनकी मौत हो सकती है। इसके बाद पूनम कुमारी वर्मा ने अपने परिजनों के सामने अंतिम इच्छा जताई कि उनकी बेटी चांदनी कुमारी की शादी उनके जिंदा रहते ही कर दी जाये।

अस्पताल में रचाई शादी

अस्पताल में रचाई शादी

बता दें कि मरीज पूनम कुमारी वर्मा के परिजनों ने बताया कि चांदनी कुमारी की सगाई 26 दिसंबर को गुरुआ प्रखंड के सलेमपुर गांव के निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त विद्युत कुमार अंबेडकर एवं नीलम कुमारी के इंजीनियर पुत्र सुमित गौरव के साथ होना तय था। लेकिन लड़की की मां की जिद के कारण दोनों की शादी इंगेजमेंट की निर्धारित तिथि के एक दिन पहले ही कर दी गयी। दुखद बात यह रही कि शादी के महज दो घंटे बाद ही लड़की की मां का निधन हो गया। जिसके बाद सभी की आंखें नम हो गई।

Recommended Video

    कौशाम्बी: प्रेमी से शादी करने पर अड़ी युवती, प्यार के दुश्मन मां बाप को पहुंचाएगी हवालात
    2 घंटे बाद ही हो गई मौत

    2 घंटे बाद ही हो गई मौत

    शादी होने के महज दो घंटे बाद ही अपनी मां को खोने वाली चांदनी कुमारी ने बताया कि उनकी मां पूनम कुमारी वर्मा मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं और कोरोना काल से ही लगातार बीमार चल रही थी। वह हृदय रोग से पीड़ित थी। मां की इच्छा रखने के लिए अस्पताल में शादी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+