तंगी झेल रहे दशरथ मांझी के परिवार तक पहुंची सोनू सूद की मदद, सरकारी अफसर ने भी जाकर चुकाया कर्ज

गया। बिहार में गया के गेहलौर के माउंटेन मैन दशरथ मांझी पत्नी के प्रेम में पहाड़ काटकर रास्ता बनाकर दुनियाभर में मशहूर हुए। उनके ऊपर बॉलीवुड में फिल्म भी बनी जिससे हुए मुनाफे का हिस्सा बकौल बेटे भागीरथ मांझी अभी तक उनके परिवार तक नहीं पहुंचा। लॉकडाउन के बाद दशरथ मांझी का परिवार दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ घर में कमाने वालों से रोजगार छिन गया है वहीं घर की बच्ची के इलाज में परिवार को हजारों रुपए के कर्ज लेने पड़े। दशरथ मांझी के परिवार की बदहाली मीडिया की सुर्खियों में आई तो मददगार के तौर पर मशहूर हो चुके एक्टर सोनू सूद तक एक ट्विटर यूजर ने बात पहुंचाई। सोनू सूद ने ट्वीट कर मदद पहुंचाने की बात कही और दशरथ मांझी के परिवार तक उनकी टीम पहुंची।

Actor Sonu Sood helped family of Dashrath Manjhi

सोनू सूद की टीम ने दी अनाज-राशन की मदद
दशरथ मांझी की नतिनी अंशु कुमारी ने बताया कि सोनू सूद की टीम आई थी। उनसे चावल-दाल राशन की मदद मिली है। अंशु ने बताया कि अनुमंडल अधिकारी भी मिलने आए और परिवार पर जो भी तीस हजार का कर्ज था, उसको सरकार की तरफ से मदद देकर चुका दिया है। इसके अलावा उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर भी पैसों से मदद की है। पप्पू यादव ने 25 हजार रुपयों की मदद दी है।

सोनू सूद की टीम ने परिवार से किया ये वादा
अंशु कुमारी ने बताया कि बच्ची के इलाज के लिए जो भी खर्चा आएगा, उसको देने की बात सोनू सूद की टीम ने कही है। इसके बाद बच्चे की शिक्षा के लिए भी मदद करने का आश्वासन दिया है। सोनू सूद की टीम ने घर बनवाने की भी बात कही है। दशरथ मांझी के परिवार का फूस का घर है जो बरसात में रहने लायक नहीं बचा है। सोनू सूद की टीम से मिली मदद पर दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और बेटी लौंगिया देवी ने खुशी जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+