'पति ने सुहागरात में पूछा- तेरे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे', घर से निकाले जाने पर प्रेग्नेंट बीवी ने थाने में की शिकायत

Gujarat crime News in Hindi, वडोदरा। गुजरात में एक पति के पत्नी पर शक किए जाने की वजह से उनकी शादी टूटने की नौबत आ गई। शादी के बाद पत्नी के साथ पहले ही दिन से पति के कुछ सवालों से दोनों के बंधन में दरार पैदा हो गई। करीब एक साल तक दोनों साथ रहे और आखिर में पति द्वारा पत्नी को घर से निकाल दिया गया। पत्नी मायके चली गई और फिर अपने परिजनों को लेकर थाने पहुंची। थाने में पत्नी ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज निवारण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई।​ शिकायत में उसने पति के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए।

'पहले ही दिन उसने पूछा- शादी से पहले तेरे कितने बॉयफ्रेंड थे?'

'पहले ही दिन उसने पूछा- शादी से पहले तेरे कितने बॉयफ्रेंड थे?'

प​त्नी ने पुलिस से कहा कि जब उसकी सुहागरात थी, तब पति शराब पीकर उसके पास आया। उसने पूछा कि शादी से पहले तेरे कितने बॉयफ्रेंड थे! जिसके बाद से ही वह पहले दिन से मुझे शक की निगाहों से देखने लगा। वह प्रताड़ित करने लगा। जब वह गर्भवती हुई तो भी उसने उत्पीडन बंद नहीं किया। किसी तरह गर्भ के 5 महीने उसके साथ बीते। उसके बाद ससुरालियों ने मुझे अपने घर ​भिजवा दिया।'

'द​हेज का सामान रख लिया और मुझे ससुराल से निकाल दिया'

'द​हेज का सामान रख लिया और मुझे ससुराल से निकाल दिया'

मामला वडोदरा के मांजलपुर इलाके का है। सैंडलवुड सोसायटी में रहने वाले तपन शाह की शादी 28 अप्रैल 2018 को हुई थी। एक साल बाद तपन शाह की पत्नी ने थाने में उसके खिलाफ शिकायत कर दी। उसने बताया कि मेरी शादी में 25 तोला सोना, एक लाख रुपये नकद औऱ कई भेंट-सोगाद ससुरालियों के लिए दी गई थीं। ससुरालियों ने सब सामान तो अपने पास रख लिया मगर, मुझे प्रताड़ित करने लगे। पति ने मुझ पर गलत इल्जाम लगाए। मुझे गर्भवती किए जाने के बावजूद भी उत्पीड़न नहीं रुका। आखिर में मुझे घर भी भेज दिया।'

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

पति समेत 6 लोगों पर हुआ केस

पति समेत 6 लोगों पर हुआ केस

पीड़िता ने थाने में अपने पति तपन शाह, ससुर जयेश शाह, स्वाति शाह, भद्रेश शाह, स्मिता शाह और जीज्ञेश महेता नाम के ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस अब उन पर दहेज निवारण अधिनियम के अनुसार कार्रवाई करने में जुटी है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस बोली..

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस बोली..

बहरहाल, पुलिस का कहना है कि वे पीड़िता द्वारा पति पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं, मामला बहुत गंभीर है। शारीरिक शोषण के साथ ही मानसिक शोषण और दहेज की शिकायतें भी हुई हैं।' बताया जा रहा है कि आरोपी छुपने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: नौकर ने चुपके से बना लिए फैक्ट्री मालिक की विवाहित बेटी के 8 वीडियो, बोला- बहन की शादी का खर्च चाहिए था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+