गुजरात में जुए के सबसे बड़े अड्डे पर रेड, जिमखाना में एक साथ धरे 50 जुआरी, 40 लाख का माल जब्त

गांधीनगर। वडोदरा जिले के नागरवाड़ा क्षेत्र में गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक साथ 50 जुआरियों को पकड़ा। इनमें गुलाम हुसेन सिंधी नामक कुख्यात जुआरी भी शामिल था। उनसे 40 लाख रुपए की कीमत का माल जब्त किया गया। सभी जुआरी अलग-अलग शहरों से रूबी नामक जिमखाना में एकत्रित हुए थे। जिमखाने की आड़ में चलाया जा रहा यह राज्य का सबसे बड़ा रैकेट था। यहां अहमदाबाद, ठासरा, आणंद, करजण, खेड़ा और गोधरा तक के जुआरी लाखों का जुआ खेलते थे।

50 gambler arrested in Vadodara

पुलिस के मुताबिक, बीते रोज रूबी नामक जिमखाना पर रेड मारी गई। जहां अनवर गुलाम हुसेन सिंधी सहित 50 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 3.88 लाख रुपये की नगदी, 43 मोबाइल, 16 टू व्हीलर, चार फोर व्हीलर, एक थ्री व्हीलर, तास के 1580 पत्ते आदि सामान मिला। यह सारा सामान लगभग 40.30 लाख रुपये का है, पुलिस ने सब जब्त कर लिया है। वडोदरा क्राइम ब्रांच पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद यह रेड पड़ी। रूबी नामक जिमखाना में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता था। यहां राज्यभर के जुआरी दांव लगाने आते थे।

Recommended Video

      अलवर: घर में चल रहे जुए पर पुलिस की कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+