भतीजी को दो भांजों के साथ कमरे में बंद कर बुआ खिड़की से बनाती थी अश्लील वीडियो, सामने आई करतूत

अमरेली। गुजरात के अमरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सामने आया है। रिश्ते में बुआ लगने वाली महिला ने अपनी ही भतीजी के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बुआ ने भतीजी का अपने दो भांजों से शारीरिक शोषण करवाया। यही नहीं उसने इसका अश्लील वीडियो भी अपने मोबाइल के कैमरे से बना लिया। करीब चार महीने से चल रहे इस सिलसिले की जानकारी बच्ची के पिता को हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता के पिता ने पुलिस में ​शिकायत दर्ज करवाई है।

नए कपड़े दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गई थी बुआ

नए कपड़े दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गई थी बुआ

मामला अमरेली के सावरकुंडला का है। यहां एक गांव में बुआ ने अपनी नाबालिग भतीजी का अपने दो भांजों से शारीरिक शोषण करवाया। उसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस के मुताबिक, नए कपड़े दिलाने का लालच देकर बुआ 14 वर्षीय भतीजी को अपने घर ले गई थी। इसके बाद अपने दोनों भांजों को भी घर बुला लिया और भतीजी को उन्हें सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, बुआ ने अपनी भतीजी और दोनों भांजों को एक कमरे में भेजकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। दरवाजा बंद होते ही दोनों भांजों ने चाकू की नोंक पर मासूम का यौन शोषण किया।

खिड़की से बनाया भतीजी का अश्लील वीडियो

खिड़की से बनाया भतीजी का अश्लील वीडियो

कमरे के बाहर खड़ी बुआ ने खिड़की से भतीजी का वीडियो भी ​बना लिया। इसके बाद वह इस वीडियो के जरिए किशोरी को ब्लैकमेल करने लगी। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तीनों ही किशोरी का फायदा उठाने लगे। यह सिलसिला पिछले चार महीने से चल रहा था। अपने शारीरिक शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत कर अपने पिता को हकीकत बयां की।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेटी की बातें सुनकर पिता के होश उड़ गए। वह तुरंत अपनी बेटी को बहन के घर से वापस ले आया और थाने पहुंचा। पिता ने मामले में अपनी बहन और दोनों भांजों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+