गुजरात में 'मेरा रोल मॉडल नाथूराम गोडसे' भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराने वाले अधिकारी पर गिरी गाज, हुआ सस्पेंड

गुजरात के वलसाड जिले में 'मेरा रोल मॉडल नाथूराम गोडसे' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर एक युवा विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

गांधीनगर, 16 फरवरी। गुजरात के वलसाड जिले में 'मेरा रोल मॉडल नाथूराम गोडसे' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर एक युवा विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। यह प्रतियोगिता जिले के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में आयोजित की गई थी। बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे को 1949 में फांसी दे दी गई थी।

Nathuram Godse

विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
निलंबित की गईं अधिकारी का नाम नीताबेन गवली है, जो जिले की युवा विकास अधिकारी हैं। यह प्रतियोगिता 5-8 साल के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी और इसमें विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि भी रखी गई थी। यह कार्यक्रम सोमवार को गुजरात सरकार के युवा सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों विभाग के तहत जिला स्तरीय बाल प्रतिभा शोध प्रतियोगिता (बाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता) के हिस्से के रूप में एक स्व-वित्तपोषित स्कूल कुसुम विद्यालय में आयोजित किया गया वहीं, स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने केवल कार्यक्रम की मेजबानी के लिए स्कूल परिसर को किराए पर दिया था और स्कूल से किसी ने भी इसमें भाग नहीं लिया।

प्रतिभागियों के लिए रखी गई थी पुरस्कार राशि
इस आयोजन में, जिले के 25 विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के आठ से 12 साल के छात्रों ने भाषण, दोहा, छंद, चौपाई, लोक संगीत, लोकगीत, निबंध लेखन, चरित्र भूमिका, कोरल संगीत, भजन, लोक नृत्य और शिल्प जैसी श्रेणियों में भाग लिया और सोमवार को उसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जब सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई तो जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: बप्पी लहरी: दादा को याद कर भावुक हुए Rego B, फोटो के साथ लिखा इमोशनल नोट

कांग्रेस ने की मामले की निंदा
वहीं इस पूरे मामले की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने ट्वीट कर निंदा की। उन्होंन कहा- 'वलसाड में भाषण प्रतियोगिता के नाम पर, बच्चों को गोडसे के नायक होने के बारे में सिखाने का यह एक बेहद शर्मनाक प्रयास है और इस तरह उनके मन में महात्मा गांधी के लिए नफरत पैदा हो गई है।' उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी ने गोडसे की पूजा बंद नहीं की दो वह सार्वजनिक तौर पर आंदोलन करेंगे।

मामले की आगे की जांच जारी
वहीं वलसाड जिला कलेक्टर क्षिप्रा अग्रे ने कहा कि मामला सामने आने पर हमने तत्काल प्रभाव से नीताबेन गवली को निलंबित कर दिया है और अब इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+