मंत्री बोले- मोदीजी नहीं आए तो गुजरात में भाजपा को 10 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेंगी, PM ने मान ली बात
Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। गुजरात में भाजपा के फिर 26 के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक कई रैलियां करेंगे। वह लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए भी आएंगे। उन्हें अहमदाबाद के रानीप इलाके में अपना वोट डालना है। हर चुनाव में उन्होंने यहां से अपना वोट डाला है। इस बार भी मोदी मतदान करेंगे। वहीं, कई शीर्ष भाजपा नेताओं का मानना है कि मोदी की अनुपस्थिति में गुजरात में कांग्रेस बढ़त ले सकती है। यदि मोदी यहां रैलियां नहीं करते हैं तो चुनाव में भाजपा कांग्रेस के मुकाबले कमजोर पड़ जाएगी।

यह है मोदी के गुजरात दौरे का पूरा कार्यक्रम
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को गुजरात आ रहे हैं। उन्हें 23 तारीख तक गुजरात में रहना होगा, क्योंकि मतदान का दिन है। फिर वे 21 अप्रैल को पाटण, मेहसाणा और बनासकांठा में जनसभाएं करेंगे, जहां भाजपा उम्मीदवार को जीत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 22 अप्रैल की शाम को मोदी गुजरात के राजभवन में रात बिताएंगे।

23 तारीख को मतदान करेंगे
23 तारीख को मतदान के दिन मोदी अहमदाबाद में मतदान करेंगे। इससे पहले, 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान, मोदी के खिलाफ आचार संहिता भंग की शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने मतदान केंद्र के क्षेत्र में भाजपा के कमल के सिम्बल के साथ मतदाताओं के साथ सेल्फी लिया था। हालांकि, चुनाव आयोग में इस सेल्फी की घटना को साबित नहीं किया जा सका।

मोदी रैली नहीं करते हैं तो भाजपा को बड़ा नुकसान संभव
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, नरेंद्र मोदी को गुजरात के चुनावी दौरे पर अक्सर आना पड़ रहा है, क्योंकि गुजरात में भाजपा के लिए 10 सीटें कमजोर हैं। गुजरात प्रदेश के नेता भाजपा की हालत में सुधार नहीं कर सकते हैं, इसलिए स्टार प्रचारक मोदी का इस्तेमाल करना पड रहा है। मोदी देशभर के कई राज्यों में चुनावी दौरे में जाना पडता है, लेकिन मोदी ने गुजरात में भी अधिकतम समय आवंटित किया है। इसकी वजह यह है कि भाजपा के सर्वेक्षण में गुजरात की स्थिति अच्छी नहीं है। इतने लंबे समय तक गुजरात में रहकर मोदी को एक दिन में 3 जनसभा करना पार्टी के लिए बिल्कुल अलग तरह की बात है। पार्टी के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि अगर मोदी गुजरात में चुनाव प्रचार करने नहीं आते हैं, तो भाजपा को 10 से अधिक सीटें नहीं मिल पाएंगी।

आडवाणी करते रहे हैं यहां मतदान
गुजरात में 23 अप्रैल को मतदान होना है। इसी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी अहमदाबाद में मतदान करेंगे। जब लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर के सांसद थे, तो वे हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिये गुजरात आते थे। इस बार वह उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए उनके अहमदाबाद में मतदान के लिये आने की संभावना नहीं है।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications