PM नरेंद्र मोदी आज करेंगे गुजरात में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। आज वह गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन सुबह 10:30 बजे से शुरू हो रहा है। इससे पहले उन्होंने जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक परंपरागत औषधि केंद्र की आधारशिला रखी। जहां आयुष निवेश की बात करते हुए मोदी ने कहा कि, अब परंपरागत औषधियाें का समय शुरू हाे गया है।

PM Narendra Modi inaugurate the Global AYUSH Investment and Innovation Summit in gujarat capital | news In Hindi

बता दें कि, जामनगर जिले में दुनिया का पहला ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर स्थापित होने जा रहा है। इस सेंटर में 100 से ज्यादा देशों की दवाओं पर रिसर्च किया जा सकेगा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इस सेंटर का शिलान्यास कराने खुद आए। उनके अलावा इस माैके पर मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र कुमार जगन्नाथ और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस भी माैजूद थे।

PM Narendra Modi inaugurate the Global AYUSH Investment and Innovation Summit in gujarat capital | news In Hindi

मोदी सरकार का कहना है कि, ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंदा सोनोवाल के मुताबिक, यह केंद्र दुनियाभर में परंपरागत औषधियों का पहला और एकमात्र केंद्र होगा, जो वैश्विक आरोग्यता के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा। प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि, इस केंद्र से दुनियाभर में परंपरागत औषधियाें का समय शुरू हाेगा।

250 मिलियन डॉलर की लागत से स्थापित होने जा रहे इस "ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर" के लिए गुजरात सरकार ने 35 एकड़ जमीन मुफ्त में आवंटित की है।

Recommended Video

      WHO का GCTM कैसे बनेगा भारत के लिए गेम चेंजर ? | वनइंडिया हिंदी
      modi

      मेडिकल आॅफिसर्स के मुताबिक, जामनगर में स्थापित किए जा रहे "ग्लोबल ट्रेडीशनल मेडिसिन सेंटर" में 138 देशों की दवाओं पर रिसर्च होगा। केंद्रीय मंत्री सर्वानंदा सोनोवाल ने इसी महीने की शुरूआत में यहां उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों जोर दिया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+