पाकिस्तान POK को खोने को तैयार रहे, अखंड भारत का सपना जल्द पूरा होगा: गुजरात के मुख्यमंत्री रुपाणी
गांधीनगर। पाकिस्तान भारत के खिलाफ दुनियाभर में दुष्प्रचार फैलाने में लगा हुआ है। साथ ही वहां की फौज, खुफिया एजेंसी और आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में भारत में भी राजनेताओं के बयान आ रहे हैं। अनुच्छेद 370 के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर दोनों देशों में बयानबाजी हो रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी पीओके को लेकर बयान दिया है। रुपाणी ने कहा है कि पाकिस्तान को अब पीओके खोने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

'पाक को पीओके खोने के लिए तैयार हो जाना चाहिए'
वडोदरा में भारत एकता मंच के आयोजित कार्यक्रम में रुपाणी ने कहा, ‘‘अनुच्छेद-370 जा चुका है। अखंड भारत का सपना पूरा करने के लिए अब हम पीओके के लिए कदम बढ़ाने को तैयार हैं। पाकिस्तान को पीओके खोने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। वो आतंकियों को समर्थन देना भी बंद करे, क्योंकि भारत अब सब सहन नहीं करेगा।''

'1971 में वो दिल्ली कब्जाने का दावा कर रहा था'
रुपाणी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि बार-बार पाकिस्तान ने ही हमले की शुरूआत की। 1971 में वह दिल्ली पर कब्ज़ा करने का दावा कर रहा था, लेकिन वे कराची भी बचाने लायक नहीं रहे थे। तब बांग्लादेश का विभाजन हुआ। आखिर में पाक सेना हमारी शरण में आ गई थी। अब अगर वह कोई हिमाकत करता है तो भुगतेगा।''

मोदी सरकार ने ऐसे खत्म किया था अनुच्छेद 370
विगत 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। इसके तहत जम्मू-कश्मीर में विधानसभा स्थापित की गई। अब यहां दिल्ली की तरह चुनाव हुआ करेंगे।
-
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications