गुजरात: बिल्डरों, जमीन दलालों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ के बेहिसाब लेनदेन के दस्तावेज बरामद

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आज दावा किया कि आयकर विभाग ने अहमदाबाद स्थित एक रियल एस्टेट डेवलपर और उससे जुड़े दलालों पर छापेमारी के बाद 500 करोड़ से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता लगाया है।

गांधीनगर, 2 अक्टूबर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आज दावा किया कि आयकर विभाग ने अहमदाबाद स्थित एक रियल एस्टेट डेवलपर और उससे जुड़े दलालों पर छापेमारी के बाद 500 करोड़ से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता लगाया है। पिछले पांच दिनों से चल रही छापेमारी में बिल्डर और दलालों के 2 दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापे मारे गए।

Income Tax Department

विभाग ने करीब 24 लॉकर व बैंक खाते सील कर दिये हैं। विभाग ने कहा कि छापेमारी के दौरान 1 करोड़ की नगदी और 98 लाख रुपए की ज्वैलरी सीज की है। विभाग ने कहा कि प्राप्त दस्तावेजों में 200 करोड़ से अधिक की भूमि में बेहिसाब निवेश और 100 करोड़ से अधिक की भूमि की बिक्री से प्राप्त बेहिसाब नकदी का पता चला है।

यह भी पढ़ें: पंजाब: सीएम चन्नी का बड़ा ऐलान, रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ केस होंगे वापस

विभाग ने दावा किया कि कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं कि कई बेनामी लोगों के नाम कई संपत्तियां खरीदी गई हैं। इसके अलावा दलालों से जुड़े कुछ ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनमें जमीन खरीद के लिए नकद या चैक से भुगतान किया गया है। आयकर विभाग के मुताबिक भूमि सौदों के लिए 230 करोड़ रुपए से अधिक का नकद लेनदेन दिखाने वाले दस्तावेज अब तक जब्त किए गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+