प्रेमी के लिए पत्नी ने पति को मरवा डाला, गुजरात पुलिस ने सुपारी लेने वाले 3 लोगों सहित 5 दबोचे

जामनगर। गुजरात के जामनगर में एक महिला ने अपने अवैध संबंध के लिए पति को मरवा डाला। प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने तीन अपराधियों को पति को मरवाने के लिए सुपारी दी। वारदात के बाद पुलिस ने हत्या की जांच-पड़ताल शुरू की। एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी समेत पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांच में से तीन लोग वे थे, जिन्होंने 1.60 लाख रुपए लेकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शहर के चार रास्ता क्षेत्र में रहते हारुनभाई कासमभाई बाबवानी खीरी गांव के पास से बेहोश पाए गए थे।

ऐसे किया पुलिस ने हत्या का खुलासा

ऐसे किया पुलिस ने हत्या का खुलासा

स्थानीय लोगों की मदद से हारुनभाई कासमभाई को अस्पताल ले जाया गया था। जहां दिवाली की शाम को ही उनकी मौत हो गई। जिसके चलते हत्यारों को ढूंढने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। प्राथमिक जांच के दौरान एक संदिग्ध कार सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी। कार मालिक और मृतक की पत्नी शबाना की पूछताछ में पूरी हकीकत सामने आई।

4 साल से महिला के अवैध संबंध थे

4 साल से महिला के अवैध संबंध थे

पता चला कि चार साल से शबाना का शाहिद खोजा नामक युवक से प्रेम संबंध था। जिसके कारण शाहिद ने शबाना के कहने पर कालावाड़ के अजय नैया, सागर वाघेला और रईस बलोच को 1.60 लाख की सुपारी देकर हारुनभाई की हत्या का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक, शबाना ने पति हारुन को नींद की गोली देकर सुला दिया।

गाड़ी चढ़ाकर मारा था

गाड़ी चढ़ाकर मारा था

बाद में अपराधी उसके घर में घुस गए और हारुन के मुंह में कपड़ा डालकर कार में बालाचडी रोड पर ले गए। जहां धारदार हथियारों से वार किया। ​फिर, उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गए। पुलिस ने कार समेत 4 लाख का सामान जप्त कर पांचों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+