गुजरात में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, मरीजों से भरे अस्पताल, लू चलने का अलर्ट

Gujarat News, अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद समेत राज्यभर में इस बार गर्मी ने कोहराम मचाया हुआ है। शहर का सरदार पटेल हॉस्पिटल मरीजों की से भर गया है। भयंकर गर्मी की वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के कई शहरों में 17 साल बाद ऐसी गर्मी देखी गई है। वैसे तो कई उत्तर-मध्य भारतीय राज्यों में भी बड़ी गर्मी पड़ रही है, मगर गुजरात में तो बारिश होने के आसार ही नहीं दिख रहे।

अहमदाबाद और गांधीनगर में तेज गर्मी

अहमदाबाद और गांधीनगर में तेज गर्मी

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि राज्य में गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलेगी। पाटनगर गांधीनगर में 44.4 डिग्री टेंपरेचर देखने को मिला है। वहीं अहमदाबाद में यह 44.3 डिग्री दर्ज किय गया है। इन दोनों शहरों के अलावा सौराष्ट्र के कई अन्य जिले भी ऐसी ही गर्मी की चपेट में आ सकते हैं।

राजकोट में दो लोगों की मौत

राजकोट में दो लोगों की मौत

मौसम विभाग के अनुसार, मई और जून के प्रारंभ में के कई जगहों पर पारा 45 से 48 डिग्री के बीच बना रहेगा। गर्मी के कारण राजकोट में एक और बुजुर्ग की मौत हो गई है। राजकोट में दो दिनों में दस्त और उल्टी के 300 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। गर्मी के कारण राजकोट में दो लोगों की मौत हो गई।

कई इलाक़ों में ऑरेंज अलर्ट घोषित

कई इलाक़ों में ऑरेंज अलर्ट घोषित

कल राज्य में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अहमदाबाद और सुरेंद्रनगर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राजकोट ने 46 डिग्री का आंकड़ा पार किया। इसलिए अन्य पांच शहरों में तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहा है। राज्य के कई इलाक़ों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इन राज्यों मे तेज गर्मी

इन राज्यों मे तेज गर्मी

मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, भारत के पूरे उत्तरी और मध्य भागों में पारा चढ़ सकता है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य त्रासदी से पीड़ित होंगे। गुजरात में गर्मी में वृद्धि की संभावना भी व्यक्त की जाती है।

48 घंटों के लिए गुजरात में हीटवेव की संभावना

48 घंटों के लिए गुजरात में हीटवेव की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए गुजरात में हीटवेव की संभावना व्यक्त की है। इनमें अहमदाबाद, गांधीनगर, बनासकांठा, साबरकांठा, सूरत, भावनगर, वेरावल, पोरबंदर, राजकोट, अमरेली, सुरेंद्रनगर, कच्छ और दीव शामिल हैं।

आपातकालीन कॉल-108 करने में 20% की वृद्धि हुई

आपातकालीन कॉल-108 करने में 20% की वृद्धि हुई

गर्मी के कारण, आने वाली आपातकालीन कॉल 108 की संख्या में 20% की वृद्धि हुई है। अहमदाबाद में अगले चार दिनों में मौसम विभाग ने पारा 44 से 45 डिग्री रहने का अनुमान लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+