चुनाव नहीं लड़ पाएंगे तो भी कांग्रेस को इस तरह फायदा पहुंचाएंगे हार्दिक, प्रियंका भी आएंगी गुजरात
Gujarat News, गांधीनगर। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के संयोजक व गुजरात कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल के लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। हाईकोर्ट द्वारा उनकी याचिका खारिज किए जाने के बाद 2019 नहीं लड़ पाने का मलाल रहेगा। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक उन्हें 2022 या 2024 के चुनावों का इंतजार करने की बात कह रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी हार्दिक को विधानसभा या लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी, हालांकि हाईकोर्ट का पेंच आ फंसा। ऐसे में हार्दिक पटेल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की औऱ कहा कि, निचली कोर्ट द्वारा दिये गए आदेश को स्थगित किया जाए, क्योंकि मुझे लोकसभा का चुनाव लड़ना है। वहीं, हार्दिक पटेल के खिलाफ गुजरात सरकार ने अलग-अलग मामलों में 24 मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने की ख्वाहिशें तब धूमिल हो गईं, जबकि गुजरात सरकार ने अदालत में उनके खिलाफ मजबूत तर्क औऱ दलीलें रखीं।

हाइकोर्ट के सजा पर स्टे देने के इनकार के बाद हार्दिक पटेल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि, गुजरात में लोकसभा चुनाव लडने ले लिये नामांकन भरने की अंतिम तारीख 4 एप्रिल है, इसलिये याचिका के उूपर जल्द से जल्द सुनवाई हो। निचली अदालत द्वारा हार्दिक पटेल को दोषी घोषित करने के बाद उनको दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। महेसाणा के विसनगर में दंगों की घटनाओं में हार्दिक को ये सजा हुई, लेकिन अदालत ने हार्दिक पटेल को जमानत दी हुई है।

गुजरात में CWC की बैठक दौरान हार्दिक पटेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने हार्दिक पटेल के लिये मेहसाणा या जामनगर लोकसभा सीट रखने की योजना बनाई थी, लेकिन अदालत के फैसले के बाद हार्दिक का चुनाव लडना अभी निश्चित नहीं हुआ है। हाइकोर्ट का आदेश देखा जाए तो हार्दिक पटेल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

देश की सर्वोच्च न्यायालय का फेसला हार्दिक पटेल के पक्ष में नहीं आता है, तो उसे गुजरात विधानसभा के अगले चुनावों के लिए तीन साल और लोकसभा चुनावों के लिए पांच साल तक इंतजार करना होगा। कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि अगर हार्दिक के पास लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका नहीं है, तो वह गुजरात की 26 सीटों पर भाजपा विरोधी आक्रमक प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में हार्दिक पटेल को भी शामिल किया है। वहीं, इस माह प्रियंका गांधी भी पार्टी के प्रचार के लिए आने वाली हैं। माना जा रहा है हार्दिक पटेल उनके लिए कई शहरों में भाजपा विरोधी लहर बनाने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications