गुजरात की 6 विस सीटों पर होंगे उपचुनाव, भाजपा अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह पर आजमाएगी दांव
गांधीनगर। गुजरात में छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। इन सीटों में थराद, खेरालू, अमराईवाड़ी, लूणावाड़ा, राधनपुर और बायड शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सभी सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके बाद 23 अक्टूबर का चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा। इन चुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस और राकांपा आदि दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। दलों के जिन चेहरों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह भी शामिल हैं। ये दोनों पहले कांग्रेस से जुड़े हुए थे। हालांकि, बाद में भेदभाव का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनावों के दौरान अलग हो गए। अब इन दोनों के भाजपा की ओर से उपचुनाव में उतरने की चर्चा हो रही हैं।

यदि भाजपा इन पर दांव लगाती है तो यह दोनों की कड़ी परीक्षा होगी। अल्पेश ठाकोर ओबीसी नेता हैं, जो ठाकोर सेना का नेतृत्व करते थे। वे हार्दिक पटेल के करीबी रह चुके हैं। हालांकि, हार्दिक अब कांग्रेस में हैं और अल्पेश पिछले विधानसभा चुनाव में राधनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़े थे। तब अल्पेश ठाकोर ने जीत दर्ज की थी। वहीं, बायड सीट से कांग्रेस के टिकट पर धवल सिंह झाला जीते थे। उसके बाद राज्यसभा चुनाव पूर्ण होते ही दोनों ही विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।
गुजरात में 9 सीटें हैं खाली, जिन पर चुनाव होना बाकी
बता दें कि, 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में कुल 9 सीटें खाली हैं, जिनमें से 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। जबकि, अन्य 3 पर फिर कभी चुनाव होंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications