पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ हिंदुस्तान में घुसा अफगानी आतंकी, गुजरात ATS ने जारी किया स्केच

गांधीनगर। भारत द्वारा पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद से पाकिस्तान फिर आतंक का सहारा ले रहा है। भारतीय थलसेना और वायुसेना हाईअलर्ट पर हैं। पाकिस्तान बॉर्डर के जिन रास्तों से आतंकी भारत में प्रवेश कर सकते हैं, उन जगहों पर खासी चौकसी बरती जा रही है। मगर, इसी बीच इंटेलिजेंस एजेंसियों ने अफगानी पासपोर्ट से चार लोगों के भारत आने का इनपुट जारी किया है।

गुजरात एटीएस ने आतंकी का स्केच जारी किया

गुजरात एटीएस ने आतंकी का स्केच जारी किया

गुजरात एटीएस ने आतंकी की तस्वीर पुलिस को भेजी है। साथ ही सभी एजेंसियों को फैक्स से मैसेज जारी कर दिया गया है। फिलहाल एक आतंकवादी का स्केच जारी हुआ है। वह आतंकवादी अफगानिस्तान के कुनर प्रांत का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके पास पाकिस्तान का पहचान पत्र भी है।

आमजन को आगाह किया जा रहा

आमजन को आगाह किया जा रहा

आतंकी के बारे में राज्यभर में आमजन को आगाह किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस से भी कहा गया है कि उस तस्वीर से मिलता-जुलता कोई भी शख्स दिखाई दे, तो तुरंत एक्शन लें।

दिल्ली में कई आतंकियों की तस्वीरें चिपकाई गईं

दिल्ली में कई आतंकियों की तस्वीरें चिपकाई गईं

मालूम हो कि पिछले दिनों दिल्ली में अलकायदा के कई आतंकियों की तस्वीरें रोड-चौराहों पर लगवाई गई थीं। वे सभी आतंकी जवान हैं। मगर, जो तस्वीर गुजरात एटीएस द्वारा जारी की गई है, वह उम्र में काफी बड़ा है।

किसी आतंकवादी ग्रुप का सरगना है!

किसी आतंकवादी ग्रुप का सरगना है!

एजेंसियों को लगता है कि वह किसी आतंकवादी ग्रुप का सरगना है। बहरहाल, गुजरात एटीएस, एसओजी एवं पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। आतंकी के बारे में ज्यादा जानकारी न​हीं मिल पाई है।

उदयपुर पहुंच सकते हैं आतंकी

उदयपुर पहुंच सकते हैं आतंकी

गुजरात बॉर्डर से लगते हुए थाने ऋषभदेव, कोटडा आदि को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं, गुजरात पुलिस की ओर से बताया गया है कि इंटेलिजेंस ने आतंकियों के गुजरात के रास्ते उदयपुर में घुसने का इनपुट दिया है।

अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया ​गया

अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया ​गया

हालांकि अभी आतंकियों की लोकेशन कहां है.. इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले रविवार रात को गुजरात पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया। सीमा पर तनाव के बीच खुफिया एजेंसियों ने गुजरात में आतंकी हमले की आशंका जाहिर की है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+