गुजरात: नए मंत्रिमंडल की शपथ, विधानसभाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने दिया पद से इस्तीफा

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष के पद से राजेंद्र त्रिवेदी ने आज इस्तीफा दे दिया। गुजरात विधानमंडल सचिवालय में उन्होंने अपने इस्तीफे का पत्र सौंपा, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया। वहीं, सूबे में मुख्यमंत्री बदलने के बाद आज नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। इस मंत्रिमंडल में 27 नए विधायकों को पद सौंपे जाएंगे। वहीं, सभी पुराने मंत्रियों को हटाया जा रहा है। पार्टी आलाकमान ने इस बारे में यह साफ कर दिया था कि, मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही मंत्रिमंडल भी नया होगा। वहीं, खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी अपना मंत्रिमंडल नया चाहते हैं। राजनीतिज्ञों ने कहा कि, नई कैबिनेट में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है।

Recommended Video

    Gujarat Cabinet: Bhupendra Patel की टीम तैयार, 24 नए Ministers ने ली शपथ | वनइंडिया हिंदी
    Gujarat Assembly Speaker Rajendra Trivedi resignation today

    पुराने 11 कैबिनेट मंत्रियों को हटाया
    आज सुबह रूपाणी सरकार में शामिल रहे 11 कैबिनेट मंत्रियों में से सिर्फ दिलीप ठाकोर, गणपत वसावा और जयेश राडाडिया को ही नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा शुरू हो गई। वहीं, इसका असर नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण पर पड़ता देखा गया। यही वजह थी कि, पूर्व CM विजय रुपाणी और डिप्टी CM नितिन पटेल खुश नहीं दिखे। उनकी नाराजगी के बाद बुधवार को होने वाला शपथ ग्रहण कार्यक्रम टाल दिया गया। अब यह आज दोपहर 1:30 बजे होगा। बताया जाता है कि, इसमें 27 नए विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।

    Gujarat Assembly Speaker Rajendra Trivedi resignation today

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+