गुजरात: युवक को सरेराह छेड़खानी करना पड़ा महंगा, युवतियों ने चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
वेरावल। गुजरात में वेरावल सिटी के बस स्टैंड पर कुछ युवतियों ने युवक की धुनाई कर दी। उसे चप्पलों से पीटा गया। भीड़ के सामने ही उसका गिरेबान पकड़कर थप्पड़ मारे। युवतियों ने कहा कि वह पिछले कई रोज से उन्हें छेड़ रहा था। वह युवतियों से कहता था कि अपने को उसके हवाले करें। हालांकि, शनिवार को उन युवतियों का सब्र टूट गया। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। उसके बाद दे-दना युवक की पिटाई की गई। दो युवितयां उसे चांटे मारती रहीं। जबकि, लोग वीडियो बनाते रहे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

युवक-युवतियों के झगड़े को आप वीडियो में देख सकते हैं। जब युवतियां युवक को थप्पड़ और चप्पल मार रही थीं, तो पुलिस का जवान वहां पहुंच जाता है। मगर, युवतियां फिर भी नहीं रुकीं। युवतियां उसे गाली भी देने लगीं। उन्होंने कहा कि हम तेरी वजह से बहुत डिस्टर्ब हुई हैं। वहीं, कुछ लोगों ने भी युवक को फटकारा। बाद में पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications