गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्‍या अब 5 हजार से ज्‍यादा, सरकारी आंकड़ों में 10960 मौतें

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5 हजार के पार चला गया है। बीते रोज यहां 244 मरीज नए मिले। वहीं, 598 डिस्‍चार्ज किए गए। स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग की ओर से बताया गया कि, कल राज्‍य में हजारों लोगों को कोरोना वैक्‍सीन के डोज दिए गए। इसके अलावा अब तक 1231654 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Covid 19 gujarat update today: 5714 active patients, and 1231654 recovered so far

स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग ने कहा कि, अब तक सूबे में कोरोना के 43509443 टेस्‍ट हो चुके हैं। कल ही के दिन 34664 कोरोना टेस्‍ट हुए। बहरहाल यहां 5714 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 1590 क्‍वारंटाइन में हैं। इसके अलावा कोरोना से होने वाली मौतों की संख्‍या देखें तो सरकारी आंकड़ों में यह 10957 बताई जा रही है।

Covid 19 gujarat update today: 5714 active patients, and 1231654 recovered so far

5 महीने बाद 900 से ज्यादा मरीज मिले थे
व‍िगत शनिवार को राज्य में 158 दिन यानि 5 महीने बाद 900 से ज्यादा मामले सामने आए। उस दरम्‍यान 24 घंटे में कोरोना के 937 नए मामले सामने आए, जबकि 745 मरीज ठीक हुए। जिसमें 311 मामले अकेले अहमदाबाद में सामने आए थे। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने की दर घटकर 98.68 प्रतिशत हो गई।

Covid 19 gujarat update today: 5714 active patients, and 1231654 recovered so far

अहमदाबाद शहर में 1 मरीज की मौत भी हो गई। इससे पहले 15 फरवरी को 998 मामले सामने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+