फैशन डिजाइनर वृष्टि का गुमशुदगी के 9 दिन बाद भी नहीं कोई सुराग, चर्चा में आया ये ई-मेल

गांधीनगर। गुजरात की लापता फैशन डिजाइनर वृष्टि कोठारी जसुभाई का गुमशुदगी के 9 दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में एक ई-मेल चर्चा में आया है, जिसे पुलिस ने फर्जी बताया है। उस ई-मेल के मैसेज के मुताबिक, वृष्टि जसुभाई ने लिखा है कि वह ठीक हैं और उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जबकि, पुलिस व वृष्टि जसुभाई के माता-पिता ने इस मैसेज को फर्जी बताया है। वृष्टि जसुभाई अहमदाबाद की रहने वाली थीं। वहीं, इन दिनों के मोबाइल की अंतिम लोकेशन मेहसाणा की बताई जा रही है।

Vrushti Jasubhai Missing case

उधर, सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज में व्रष्टि अपने मित्र शिवम पटेल के साथ पैदल बाहर निकलती और बाद में दोनों एक ऑटो लेकर जाते नजर आ रहे हैं। पुर्तगाल से लौटकर व्रष्टि के माता-पिता ने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस को जांच में शिवम पटेल के नवरंगपुरा स्थित सोसाइटी का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसमें वृष्टि शिवम के साथ पैदल बाहर निकलते नजर आती है तथा आगे जाकर दोनों ऑटो में सवार होकर चले जाते हैं। हालांकि, अब ये भी कहा जा रहा है कि वृष्टि कोठारी उत्तर गुजरात या राजस्थान में कहीं हो सकती हैं।

वहीं, वृष्टि कोठारी की करीबी ऑस्ट्रेलिया की एक आध्यात्मिक आरोग्यसाधक ऑडेट्ट लिंटन को संदेह है कि वृष्टि का अपहरण उनके दोस्त ने किया होगा। उन्होंने बताया कि वृष्टि जसुभाई दो साल से उनके संपर्क में थीं। वृष्टि जसुभाई की मां रत्ना वीरल भी उनकी फेसबुक मित्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+