गुजरात: 22 फीट ऊंची लोहे की सीढ़ी हाईटेंशन लाइन से टकराई, 5 मजदूर झुलसकर मरे, 3 जख्मी

गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 22 फीट ऊंची लोहे की सीढ़ी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिसे ले जा रहे 5 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 3 अन्य करंट के झटके लगने से गिरकर जख्मी हो गए।

a Iron Ladder Collides With electrical Wire, five Laborers dead, three injured at gandhinagar

यह हादसा गांधीनगर के सांतेज-वडसर रोड पर नवनिर्मित कंपनी में हुआ। जहां फैक्ट्री का काम चल रहा था। वहां 8 मजदूर 22 फीट ऊंची लोहे की सीढ़ी उठाकर कहीं ले जा रहे थे। तभी सभी 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन से टकरा गए, क्योंकि सीढ़ी उस हाईटेंशन लाइन से टच हो गई थी। 8 में से 5 मजदूर झुलसकर वहीं मर गए। जबकि, 3 को बिजली ने शॉट मारकर नीचे गिरा दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि, जिनकी जान गई, उन मरने वाले मजदूरों में 4 अहमदाबाद के थे। और एक झारखंड का रहने वाला था। बाकी के घायल 3 मजदूर राजस्थान के डुंगरपुर के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान कार्तिक बीसे (18), महेश वशरामभाई कुलेरे (35), भावुजी ठाकोर (32), पंकज हिम्मतभाई वालीया (35) के तौर पर हुई। ये सभी अहमदाबाद के रहने वाले थे। जबकि, एक अन्य बजरंगीराय नारायणराय (35) झारखंड का रहने वाला था।

a Iron Ladder Collides With electrical Wire, five Laborers dead, three injured at gandhinagar

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जीईबी की टीम घटनास्थल की ओर दौड़ी। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+