मंत्री ने क्षमा मांग ली है, विवाद छोड़कर देशहित में काम करें-पीएम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में साध्वी निरंजन ज्योति के विवादित बयान पर बोलते हुए कहा कि साध्वी सदन में नयी सदस्य हैं। निरंजन ज्योति ग्रामीण परिवेश से आती हैं और उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांग ली है। ऐसे में सदन को देशहित में काम करना चाहिए और विवाद को और तूल देने की जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले सभी सांसदों के साथ बैठक करके सख्त हिदायत दी थी कि ऐसे बयान नहीं आने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान का कभी समर्थन नहीं किया जाना चाहिए, साथ ही उन्होंने बयान पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। मोदी ने कहा कि हमें अपने सामाजिक जीवन में भी मर्यादाओं का खयाल रखना चाहिए।
वहीं प्रधानमंत्री ने लोकसभा के सदस्यों का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा बावजूद इस संवेदनशील मुद्दे के सदन की कार्यवाही को चलने देने के लिए वह आभारी हैं। गौरतलब है कि साध्वी ने ने दिल्ली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था जिसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications