नोटबंदी के खिलाफ धरने पर ममता बनर्जी, शरद यादव, जया बच्चन का समर्थन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में जंतर-मंतर पर नोटबंदी के खिलाफ दे रही हैं धरना।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीएम मोदी के नोटबंदी के ऐलान के बाद से लगातार केंद्र सरकार पर हमलावार हैं। नोटबंदी के फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी आज जंतर मंजर पर धरना दे रही हैं।

mamta

तृणमूल कांग्रेस के जंतर मंतर पर धरने को जदयू नेता और राज्यसभा के सांसद शरद यादव ने भी अपना समर्थन दिया है। शरद यादव जंतर मंतर पर पहुंचे और ममता को समर्थन दिया। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा की सांसद जया बच्चन ने भी ममता बनर्जी को समर्थन के लिए जंतर-मंतर पहुंची हैं।

8 नवंबर को पीएम मोदी ने 1000 और 500 को नोटों पर बैन कै ऐलान किया था, इसके बाद से ही विपक्षी पार्टियां लागातर पीएम पर निशाना साध रही हैं। ममता बनर्जी इसको लेकर बेहद मुखर हैं।

ममता बनर्जी नोटबंदी को कह रहीं तानाशाही फैसला

ममता बनर्जी लगातार पीएम के नोबंदी के फैसले पर सवाल उठा रही हैं। उनका कहना है कि इस फैसले ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। पिछले 15 दिन में ये पहला मौका नहीं है जब ममता दिल्ली नोटबंदी के खिलाफ राजधानी दिल्ली की सड़कों पर हैं।

ममता बनर्जी लगातार विपक्ष को नोटबंदी के खिलाफ एकजुट करने का प्रयास कर रही हैं। इससे पहले वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन कर चुकी हैं।

ममता बनर्जी नोटबैन के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप की मांग भी कर चुकी हैं। राष्ट्रपति को ज्ञापन के दौरान ममता के पैदल मार्च को विपक्ष की कई पार्टियों के साथ-साथ भाजपा की सहयोगी शिवसेना का साथ मिला था।

नोटबंदी पर संसद में भी मचा है घमासान

8 नवंबर को नोटबंदी के बाद देशभर में 80 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं, जिनका संबंध नोटबैन से है। इस फैसले को लेकर विपक्ष संसद में भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

पिछले कई दिन से लगातार विपक्ष पीएम को संसंद में बुलाने की मांग पर सदन की कार्रवाई को बाधित कर रहा है। विपक्ष के नेता नोटबंदी के कारण हुई मौतों पर पीएम से जवाब चाहते हैं।

सत्तापक्ष के नेता 80 से ज्यादा मौत (11 बैंककर्मी भी) पर दुख जता रहे हैं लेकिन नोटबैन को लगातार पीएम का एक साहसिक फैसला करार दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+