फिरोजाबाद: घर में दलित छात्रा की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पिता ने ही मर्डर कर बेकसूरों को फंसाया

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दलित नाबालिग छात्रा ईशू की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने कहा है कि पिता ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। थाने में पिता ने तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पिता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस जांच में पता चला कि जिस कमरे में छात्रा मिली वह पिता का कमरा था। वहीं छात्रा के पिता और दादा के बयानों में अंतर से पुलिस का शक गहराया। फिर पिता से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने असली कहानी बयां कर दी।

Police found father as accused in murder of dalit girl

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के प्रेम नगर में छात्रा ईशू की हत्या उसके घर में ही शुक्रवार की रात में हुई थी। पिता अजय खटिक ने थाने में केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। जब गोली की आवाज सुनाई दी उस समय वो छत पर था। उसने हमलावरों का पीछा किया लेकिन फायर करते हुए वे भाग गए। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने खुद को बेकसूर बताया।

छात्रा के पिता और दादा ने पुलिस को अलग-अलग कहानी बताई जिससे पुलिस का शक गहराया। अजय खटिक के मुताबिक, जब यह घटना हुई उस समय उनके पिता यानि छात्रा के दादा दूसरे भाई के घर पर थे जबकि दादा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जब घटना हुई उस समय वो घर में ही थे। यही नहीं, छात्रा की हत्या उसके कमरे में नहीं, पिता अजय खटिक के कमरे में हुई। इस पर पुलिस ने अजय खटिक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

अजय खटिक के मुताबिक, उसको बेटी पर शक था कि वह अपने दोस्तों से फोन पर बात करती है। पूछने पर ईशू बार-बार यही कहती थी कि वह बात नहीं करती है। वारदात की रात भी ईशू ने दोस्तों से बात की थी। अजय के मुताबिक, उसने बेटी को अपने कमरे में बुलाकर पूछा तो उसने फिर इनकार किया। इस पर गुस्से में आकर उसने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके दोस्तों को फंसाने की साजिश रची। जो दूसरा फायर गली में हुआ था वह खुद अजय ने किया था। अजय ने अपने परिवार को धमकाकर चुप करा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+