Firozabad Video: चलती बाइक पर कपल कर रहा था रोमांस, राहगीरों ने टोका तो मिला ऐसा जवाब
Firozabad Video: यूपी के फिरोजाबाद की सड़कों पर एक प्रेमी जोड़े की हरकत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बाइक पर फिल्मी अंदाज़ में रोमांस करते इस कपल का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। युवती बाइक की टंकी पर लेटी नजर आ रही है और युवक बाइक चला रहा है।
इस घटना का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर तेजी वायरल होने लगा। लोग इस तरह की सार्वजनिक हरकत को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सड़क पर सफर कर रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए कपल का यह कारनामा सुर्खियों में है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना फिरोजाबाद के नेशनल हाईवे की है। बताया जा रहा है कि मीरा चौराहा के पास बाइक पर कपल रोमांस कर रहे थे। यह कपल फिरोजाबाद से आगरा की ओर जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों की लापरवाही साफ देखी जा सकती है।
ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार युवक और युवती दोनों बिना हेलमेट के हैं। इतना ही नहीं युवती बाइक की टंकी पर लेटी हुई है और युवक उसे संतुलन में रखकर तेज गति से बाइक चला रहा है। दोनों चलती हुई बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वहां से गुजरते समय कोई राहगीर उनको देख लिया। उसके बाद राहगीर ने इस पूरे मामले को अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। इतना है नहीं विडियो बनाने वाला उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास करता है।
जब वह उनको को समझाता है इस दौरान बाइक चला रहा लड़का उसे जाने के लिए कहता है। इतना ही नहीं बाइक की टंकी पर लेटी हुई लड़की भी वीडियो बनाने वाले से कह रही है कि तुमसे क्या मतलब है, तुम जाओ।
वायरल हुए वीडियो में युवती को राहगीरों से कहासुनी करते हुए भी सुना जा सकता है। बताया जा रहा है कि उसके बाद वीडियो बनाने वाले ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर, जांच शुरू
जैसे ही यह वीडियो सोशल , पुलिस प्रशासन ने तुरंत इसका संज्ञान लिया। थाना लाइनपार और टूंडला पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक-युवती की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications