Firozabad: ऑन ड्यूटी दरोगा की हत्या, बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने सीने में मारी गोली

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां विवेचना के लिए जा रहे दरोगा की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें भी लगा दी गई हैं।

बता दें कि कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर निवासी दिनेश मिश्रा (55) इंद्रसेन मिश्रा अरांव थाना में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब 8:15 बजे उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा बाइक पर सवार होकर एक ग्रामीण युवक के साथ अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव में विवेचना करने गए थे। विवेचना करके वापस लौटने के दौरान चंदपुरा -पीथेपुर के मध्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी।

Firozabad On duty inspector killed unknown bike borne miscreants shot him in the chest

गोली दारोगा के सीने में लगी और जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। उधर, बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी एवं थाना प्रभारी अरांव सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दरोगा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+