UP: चलती बाइक पर सिपाही ने गर्लफ्रेंड के साथ बनाया रोमांटिक Video, पत्नी ने कर दिया वायरल

UP: चलती बाइक पर सिपाही ने गर्लफ्रेंड के साथ बनाया रोमांटिक Video, पत्नी ने कर दिया वायरल

फिरोजाबाद, 14 सितंबर: चलती बाइक पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ एक सिपाही का रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक थाने में तैनात सिपाही का है। वहीं, अब वीडियो सामने आने के बाद सिपाही को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। खास बात ये है कि इस वीडियो को किसी और नहीं, बल्कि सिपाही की पत्नी द्वारा वायरल किया जाना बताया जा रहा है।

Firozabad News: UP Police constable made a romantic video on a moving bike with girlfriend

तो वहीं, चलती बाइक पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड संग रोमांस करते हुए यूपी पुलिस के सिपाही का वीडियो वायरल होने के मामले में आला अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, जिस सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले भी दोनों के बीच में विवाद हुआ था। तो वहीं, अब सोशल मीडिया पर सिपाही का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो दूसरी महिला के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है।

चलती बाइक पर सिपाही के साथ जो महिला बैठी दिखाई दे रही है, वो आगरा जिले के एत्मादपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। खबर के मुताबिक, वीडियो में दिख रही महिला भी शादीशुदा है। दोनों का यह वीडियो मंगलवार 13 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस विभाग में सिपाही को लेकर चर्चा शुरु हो गई हैं। हालांकि, वीडियो के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो सिपाही की शादी से पहले का है।

खबर के मुताबिक, पुलिस महकमें में ऐसी चर्चा है कि सिपाही का अपनी पत्नी से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। सिपाही की पत्नी ने ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हालांकि, संबधित थानाध्यक्ष ने कहा है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो जांच कराकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+