जब डीएम के चैंबर में निकला 3 फीट लंबा कोबरा सांप, जानें फिर क्या हुआ
फिरोजाबाद, मई 24: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डीएम चंद्र विजय सिंह के कोर्ट चैंबर में रविवार को एक कोबरा सांप निकल आया। तीन फीट लंबे कोबरा को देखते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप देखने के बाद मौके पर अफरातफरी और भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने डंडे से सांप को मारने की कोशिश की, लेकिन जब देखते देखते सांप आखों के सामने से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह चैंबर में नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। चैंबर के एक कर्मचारी ने बताया कि जिलाधिकारी कोर्ट चेंबर में एक सांप निकल आया था। सांप करीब तीन फीट लंबा था। सांप अब यहां से चला गया है। सांप के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

जब एक घर में निकले 60 सांप
बीते दिनों यूपी के फतेहपुर में एक घर के अंदर करीब 60 सांप निकले। यहा सांप बाथरूम में पाइप के रास्ते आ रहे थे। जहानाबाद कस्बे के लालूगंज मोहल्ला निवासी गयादीन सोनी के घर के बाथरूम में छोटे और बड़े सांप निकले। यह सांप जलनिकासी के लिए बने पाइप के रास्ते बाथरूम में आ रहे थे। जब सांप निकलना शुरू हुए तो परिवार में दहशत फैल गई।
परिवार के लोगों ने पहले दिन किसी तरह से सांपों को पकड़कर डिब्बे में बंद किया तो अगले दिन फिर से सांप निकलने लगे। इन सांपों को भी पकड़कर बंद किया गया तो फिर अगले दिन सांप निकले। मामले की सूचना नगर पंचायत को दी गई तो कर्मचारियों ने कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। हालांकि, इसका भी कोई असर नहीं हुआ। गयादीन सोनी ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। बताया जा रहा है कि अब सांपों को निकलना बंद हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications