चीन जहां किराए पर मिलती है गर्लफ्रेंड और मौजूद हैं कई घोस्ट टाउन
बीजिंग। गुरुवार को चीन ने अपने यहां पर जब वन चाइल्ड पॉलिसी खत्म की तो अलग-अलग प्रतिक्रियाएं थीं। कोई इस बात को जानकर चीन की सरकार की तारीफ कर रहा था तो कोई यह कह रहा था कि चीन में ऐसी भी कोई पॉलिसी थी।
सिर्फ चीन की यह पॉलिसी ही नहीं कई और भी चीजें हैं और हैरान करने वाली हैं। चीन में अमीर व्यक्ति अगर चाहे तो अपनी जगह पर अपने हमशक्ल को जेल भेज सकता है।
सिर्फ इतना ही नहीं यहां पर आप कुछ मामूली कीमत अदा करके अपनी गर्लफ्रेंड को भी किराए पर दे सकते हैं।
आइए जानिए चीन से जुड़ी कुछ ऐसे ही अजब-गजब फैक्ट्स।

हमशक्ल काट सकता है जेल की हवा
चीन में लोग कहते हैं कि अमेरिका में कानून है और चीन में लोगों का कानून हैं। यहां पर अगर कोई व्यक्ति अमीर है और उसको जेल की सजा सुनाई गई है तो फिर उसका बॉडी डबल उसकी जगह पर जेल की सजा काट सकता है।

अमेरिका हुआ पीछे
भले ही चीन की आर्थिक हालत ठीक न हो लेकिन इस वर्ष की शुरुआत में परचेजिंग पावर यानी किसी वस्तु को खरीदने की क्षमता के आधार पर उसने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है।

सैनफ्रांसिस्को में एयर पॉल्यूशन की वजह चीन
एक वेबसाइट के मुताबिक अमेरिकी राज्य सैन फ्रांसिस्को के 29 प्रतिशत एयर पॉल्यूशन की वजह चीन है।

अमेरिका से ज्यादा इंग्लिश स्पीकर्स
चीन में अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा है।

उधार पर गर्लफ्रेंड
चीन की एक वेबसाइट आपको एक हफ्ते के लिए 31 डॉलर की कीमत अदा करने पर गर्लफ्रेंड तक किराए पर मुहैया करा सकती है।

घोस्ट टाउन
चीन इस समय कई बड़े शहरों के निर्माण में लगा है ताकि बिल्डर्स को बिजी रखा जा सके और ग्रोथ हो सके। इसका नतीजा है कि चीन में अब भूतिया शहर बड़ी तादाद में तैयार हो गए हैं।

सबसे ज्यादा ब्रेन ड्रेन
चीन में हर 10 में से सांतवां छात्र अपने देश को छोड़कर चला जाता है और फिर कभी वापस नहीं आता है। चीन से बाहर जाने वाले छात्र अमेरिका को अपना अगला ठिकाना बना लेते हैं।

बीजिंग से मंगोलिया तक ट्रैफिक जाम
चीन में अगस्त 2010 में 60 मील लंबा ट्रैफिक जाम लगा था। यह ट्रैफिक जाम 10 दिनों तक रहा और 11वें दिन जाकर साफ हो पाया था। बीजिंग से लेकर मंगोलिया तक जाम लगा हुआ था।

न्यूयॉर्क के जैसे 10 शहर
जी हां आने वाले 10 वर्षों यानी वर्ष 2025 तक चीन के पास न्यूयॉर्क के आकार के बराबर 10 शहर होंगे।

सबसे ज्यादा आत्महत्या
चीन दुनिया का वह देश है जहां के लोग सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications