एक म्‍यूजियम ऐसा जहां रखी जाती है टूटे 'दिलों की यादें'

क्या आप उनकी खुशबू से भरे खतों को आग के हवाले कर देते हैं? तलाक के बाद शादी के दिन पहने गए लिबास को फेंक दिया जाता है? टूटे रिश्तों की याद दिलाने वाला ये म्यूज़ियम हॉलीवुड में है।

जब कोई रिश्ता टूटता है तो कई बार बहुत सारी चीजें तकलीफ देने लगती हैं। लॉस एंजल्स के एक संग्रहालय ने खास तौर पर ऐसी ही चीजों को प्रदर्शनी के लिए रखा है। टूटे दिलवालों के साथ अक्सर ये दिक्कत पेश आती है। हर चीज आपको उसकी याद दिलाती है जो आपको छोड़ गया होता है।

ब्रोकेन हार्ट
JOHN MACDOUGALL/AFP/Getty Images
ब्रोकेन हार्ट

क्या आप उनकी खुशबू से भरे खतों को आग के हवाले कर देते हैं? तलाक के बाद शादी के दिन पहने गए लिबास को फेंक दिया जाता है? टूटे रिश्तों की याद दिलाने वाला ये म्यूज़ियम हॉलीवुड में है। रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हर चीज यहां आपको किसी कलात्मक वस्तु के तौर पर रखी मिलेगी। उस चीज के साथ उसकी कहानी भी होगी कि किसने क्या खोया।

टूटे दिलवालों का म्यूज़ियम
COURTESY OF THE MUSEUM OF BROKEN RELATIONSHIPS
टूटे दिलवालों का म्यूज़ियम

सैन फ्रांसिस्को की एक महिला ने अपनी शादी वाला ड्रेस एक अचार के मर्तबान में रख दिया। उनका पति उन्हें पांच सालों के बाद छोड़कर चला गया था। उस महिला के कपड़े इतने भी पारंपरिक नहीं थे कि फिर पहने न जा सकें। हालांकि उन्होंने इसे दोबारा कभी नहीं पहना।

टूटे दिलवालों का म्यूज़ियम
COURTESY OF THE MUSEUM OF BROKEN RELATIONSHIPS
टूटे दिलवालों का म्यूज़ियम

ये म्यूि‍जियम इन्हीं गर्मियों में शुरू हुआ है। एक वकील ने क्रोएशिया में ऐसा ही एक म्यूजियम देखा और उसी तर्ज पर हॉलीवुड में इसे शुरू किया। क्रोएशिया वाला म्यूज़ियम भी दो ऐसे कलाकारों ने शुरू किया था जो ब्रेकअप का 'शिकार' हुए थे। लॉस एंजल्स वाले म्यूज़ियम के लिए दुनिया भर से लोगों ने अपनी निशानियां दी हैं। नॉर्वे के एक शख्स ने एक आयरन डोनेट किया है। आयरन के साथ उसने लिखा है, "इस आयरन से मैंने अपना वेडिंग सूट स्त्री किया किया था। अब केवल यही निशानी बची रह गई है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+