विश्व एड्स दिवस 2021: तमाम रिसर्च और फंडिंग के बाद भी एड्स बनी हुई है लाइलाज बीमारी, हर साल मरते हैं लोग
नई दिल्ली, दिसंबर 01। जानलेवा बीमारी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। साथ ही इस दिन उन लोगों को भी याद किया जाता है, जिन्होंने इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवाई है। विश्व एड्स दिवस की शुरुआत साल 1988 में हुई थी और तब से लेकर अभी तक एड्स आज भी लोगों के लिए एक लाइलाज बीमारी बनी हुई है। आज भी एड्स का सिर्फ एक ही इलाज है- बचाव और जागरूकता। तमाम रिसर्च के बावजूद दुनिया के वैज्ञानिक और डॉक्टर एड्स की दवा बनाने में नाकाम साबित रहे हैं।
Recommended Video

जानिए इस साल एड्स की थीम
विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल एड्स दिवस के मौके पर एक थीम जारी करता है, जो उस साल की विषय होता है। डब्ल्यूएचओ ने इस साल विश्व एड्स दिवस का विषय रखा है- 'असमानता का अंत, एड्स का अंत'। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि एड्स को लेकर आज भी लोगों में असमानता की भावना देखने को मिलती है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि लोगों के बीच से सबसे पहले एड्स के मरीज से असमानता की भावना को खत्म किया जाए।
क्या है एड्स
एड्स (एक्वायर्ड इम्युनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम) एक तरह का वायरस है, जो पीड़ित व्यक्ति में व्हाइट ब्लड सेल्स को संक्रमित करता है। ये वायरस ह्यूमन इम्युनो डेफिशिएंसी के कारण होता है, जो संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता को डैमेज देता है। सही समय पर देखभाल और बचाव नहीं करने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। एड्स बीमारी के अलावा इसको लेकर जागरूकता की कमी और लोगों की इससे जुड़ी सामाजिक विचारधाराएं भी स्थिति को और खराब करती हैं। एड्स से बचाव की मूल बातें यही हैं कि इसके बारे में पूरी जानकारी होना और इसके बचाव के तरीकों को अपनाना।
क्यों एड्स का नहीं है कोई इलाज?
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के एक साल के अंदर दुनियाभर के कई देशों ने इसकी वैक्सीन तैयार कर ली और टीकाकरण भी चल रहा है, लेकिन सालों से चल रहे तमाम शोध के बाद भी एड्स की कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। आखिर इसकी वजह क्या है? अगर जानकारों की मानें तो निवेश की कमी और राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण एड्स आज भी लाइलाज बीमारी है। फ्रांसीसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल रिसर्च की रिसर्च के डायरेक्टर निकोलस मैनल ने कहा है कि फार्मास्युटिकल के लिए मार्केट में निवेश की कमी है। उनका कहना है कि मार्केट के कमजोर होने के कारण रिसर्च नहीं हो पा रहे, जिसकी वजह से ही टीके का निर्माण नहीं हो पा रहा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications