केरल में 400 'हवलदार' कर आतंकियों के मददगार!

कोच्चि। इससे पहले आपने पढ़ा कि कैसे 'गॉड्स ओन कंट्री,' केरल (Click on Previous) अब हवाला के लिए हॉट डेस्टिनेशन में तब्‍दील हो गया है। अब जानिए कि कैसे और क्‍यों हवाला केरल के लोगों के बीच हवाला सबसे पसंदीदा नेटवर्क बनकर उभरा है जिसके जरिए वह अपने रिश्‍तेदारों को पैसे भेजते हैं।

Hawala

वहीं इसी रकम का प्रयोग इसी तरीके से कुछ आतंकी संगठन अपने मॉड्यूल्‍स को जिंदा रखने के लिए करने लगे हैं।

एजेंसियों के लिए केरल में हवाला से आने वाली रकम पर लगाम लगा पाना काफी मुश्किल हो रहा है क्‍यों कि यहां पर आने वाली रकम बहुत बड़ी है। साथ ही इस बात का पता लगा पाना भी काफी मुश्किल है कि किस रकम को आतंकियों ने भेजा है और किस रकम को आम नागरिक ने भेजा है।

केरल में हवाला के सबसे ज्‍यादा ऑपरेटिव्‍स

  • केरल और दिल्‍ली देश के दो ऐसे राज्‍य हैं, जहां पर हवाला ऑपरेटिव्‍स यानी हवलदारों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है।
  • सुरक्षा एजेंसियों के एक अनुमान के मुताबिक अकेले केरल में ही सिर्फ 400 हवलदार मौजूद हैं और दिल्‍ली में यही संख्‍या 250 है।
  • यह हवलदार किसी भी व्‍यक्ति के बारे में कोई जानकारी हासिल किए ही ट्रांजैक्‍शन को पूरा कर देते हैं।
  • हवलदारों या हवाला ऑपरेटिव्‍स के बड़ी संख्‍या में केरल भागने की कई वजहें हैं।
  • राज्‍य सरकार को कई चेतावनियां देने के बावजूद इसे नजरअंदाज किया हुआ है।
  • राज्‍य सरकार के अलावा राज्‍य के कई नेताओं के भी इस नेटवर्क में शामिल होने के कयास हैं।
  • इसके अलावा हवाला से इतनी बड़ी रकम आने के बाद इन राजनेताओं को अच्‍छा खासा हिस्‍सा घूस के तौर पर दे दिया जाता है।

क्‍यों आतंकियों के लिए ऑक्‍सीजन की तरह हवाला

  • आईबी यानी इंटेलीजेंस ब्‍यूरो की एक रिपोर्ट की मानें तो केरल में हवाला नेटवर्क को आतंकी प्रमुखता के साथ चला रहे हैं।
  • पिछले वर्ष हुई एक जांच में यह बात सामने आई थी कि केरल की एक जेल से खाड़ी देश में करीब 200 फोन कॉल्‍स की गई थीं।
  • यह सभी कॉल हवाला से जुड़ी रकम को लेकर की गई थीं।
  • एजेंसियों के लिए यह दोगुनी समस्‍या बन गई है क्‍योंकि अब कई आतंकी संगठन भी इस खेल का हिस्‍सा बन गए हैं।
  • वर्ष 2002 में केरल में हवाला के जरिए करीब 703 करोड़ रुपए आए थे।
  • वर्ष 2013 आते-आते इसी आंकड़ें में 20 गुना इजाफा हो गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+