2000 से 2500 रुपए के लिए 'हवलदार' बनते केरल के युवा
केरल हवाला के लिए सबसे पसंदीदा जगह में तब्दील हो गया (Click on Previous) और इसके सबसे ज्यादा ऑपरेटिव्स भी यहीं पर हैं। लेकिन शायद आपको उन वजहों के बारे में भी जानना पड़ेगा जो इसे हवाला के लिए 'मोस्ट फेवरिट' बना डालती है।

बेरोजगार युवा
- केरल के कई युवाओं को बतौर हवलदार यानी हवाला ऑपरेटर्स नियुक्त किया गया है।
- वह युवा जिन्हें अच्छी तनख्वाह पर नौकरी चाहिए होती है, उन्हें दैनिक भत्ते पर इस काम के लिए रखा जाता है।
- इन्हें प्रतिदिन 2,000 रुपए से 2500 रुपए के बीच इनके काम के आधार पर दिए जाते हैं।
- हवाला डील सिर्फ पैसे पर ही नहीं रुकती हैं।
- पहले इस डील में सोना और चांदी भी इसी तरीके से बाहर भेजा जाता था।
- रेवेन्यू इंटेलीजेंस के एक अधिकारी ने वनइंडिया को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में केरल में हवाला का नेटवर्क काफी मजबूत हुआ है।
- जांच से तो यही बात पता लगती है कि इस नेटवर्क ने कुन्नूर, मल्लपुरम और पाल्लाकाड में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
धर्म के नाम पर फंडिंग
केरल में कम से कम 60 प्रतिशत केस हैं जिनमें खाड़ी देशों से आने वाली रकम में किसी भी तरह की कोई जांच नहीं हुई और वह आसानी से केरल तक पहुंच गई। यह रकम नियमित अंतराल में पहुंचती रही। शुरुआत में इसी बात पर यकीन किया गया कि इस रकम को किसी चैरिटी के लिए या फिर धर्म के लिए होने वाले अनुदान के लिए भेजा गया। स्थानीय पुलिस ने भी इस पर अपनी आंखें बंद कर लीं। पुलिस को लगा कि अगर वह इस रकम की जांच करेगी तो हो सकता है कि माहौल बिगड़ जाए।
हवाला का 'सुनहरा' रास्ता
- हवाला के जरिए आने वाली रकम का एक बड़ा हिस्सा सोने के तौर पर पहुंचता है।
- यह भी एक बड़ी मुसीबत इसलिए है क्योंकि इसमें शामिल कई लोगों ने हवाला के जरिए सोने का ट्रांजैक्शन करने के मकसद से अपना कानूनी व्यवसाय स्थापित कर डाला है।
- केरल में किसी भी ट्रैवेल एजेंट या फिर होटल व्यवसायी से मिलने पर आपको इस बात का जरा भी अहसास नहीं होगा कि दरअसल वह हवाला के व्यापार से जुड़ा हुआ है।
- इन सभी के पास भारी संख्या में क्लाइंट्स हैं जो साधारणतौर पर सोने या फिर दूसरे व्यवसाय से जुड़े होते हैं।
- इन व्यक्तियों को हवाला की वजह से सबसे ज्यादा फायदा पहुंचता है क्योंकि जो सोना हवाला के तौर पर केरल में आता है, उसे केरल में बिना किसी ड्यूटी के बेच दिया जाता है।
- जब कभी भी शादियों का सीजन शुरू होता है, सोने की मांग सबसे ज्यादा बढ़ जाती है, खासतौर पर उस सोने की जो गल्फ से आता है।
- शादियों के सीजन के दौरान करीब 70 प्रतिशत ट्रांजैक्शन को अंजाम दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications