Sonia Gandhi's 72nd birthday: जानिए किसने कहा था सोनिया गांधी को 'Real Mother India'

नई दिल्ली। आज भारत ही नहीं विश्व की सशक्त महिलाओं में शामिल हो चुकीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन है। कांग्रेस पार्टी आज सोनिया गांधी के जन्मदिन को सांप्रदायिक सद्भाव दिवस के तौर पर मना रही है तो वहीं सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि हम उनके लंबे जीवन और स्वस्थ जीवन के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं। इटली के एक छोटे से गांव की एक साधारण सी लड़की के भारत के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की बहू बनने की इस रीयल स्टोरी में बहुत कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोग आज भी विस्तार से जानना चाहते हैं।

चलिए जानते हैं इटली से आई भारतीय बहू के बारे में कुछ खास बातें

सोनिया गांधी का असली नाम सोनिया एंटोनिया मायनो

सोनिया गांधी का असली नाम सोनिया एंटोनिया मायनो

सोनिया गांधी का असली नाम सोनिया एंटोनिया मायनो है। 9 दिसंबर 1946 को जन्मीं सोनिया गांधी मौजूदा दौर में रायबरेली, उत्तरप्रदेश से सांसद हैं। सोनिया का जन्म वैनेतो, इटली के क्षेत्र में विसेन्ज़ा से 20 किमी दूर स्थित एक छोटे से गांव लूसियाना में हुआ था।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में राजीव गांधी से हुई थी सोनिया की मुलाकात

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में राजीव गांधी से हुई थी सोनिया की मुलाकात

सोनिया गांधी के पिता स्टेफ़िनो मायनो एक भूतपूर्व फासिस्ट सिपाही थे जिनका निधन 1983 में हुआ था। 1964 में सोनिया कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बेल शैक्षणिक निधि के भाषा विद्यालय में अंग्रेज़ी भाषा का अध्ययन करने गयीं थीं जहां उनकी पहली मुलाकात देश के पूर्व पीएम राजीव गांधीं से हुई थी। पहली मुलाकात कैसे प्यार में बदल गई, इसका पता दोनों लोगों को भी नहीं चला।

1968 में सानिया-राजीव का हुआ विवाह

1968 में सानिया-राजीव का हुआ विवाह

1968 में दोनों का विवाह हुआ जिसके बाद वे भारत में रहने लगीं। सोनिया शादी से पहले हरिवंश राय बच्चन के घर पर ठहरी थीं और हरिवंश राय और तेजी बच्चन ने ही सोनिया गांधी का कन्यादान किया था। 1983 में सोनिया ने भारतीय नागरिकता स्वीकार की थी।

 मनुव्वर राणा ने सोनिया को कहा था 'रीयल मदर इंडिया'

मनुव्वर राणा ने सोनिया को कहा था 'रीयल मदर इंडिया'

विदेशी और बाहरी महिला का दंश झेलने वाली सोनिया गांधी ने जब यूपीए में फूंक भरकर सत्ता में वापसी कराई तो उन्होंने पीएम पोस्ट का त्याग किया था जिसके बाद मशहूर शायर मनुव्वर राणा ने उन्हें 'त्याग की देवी' और 'रीयल मदर इंडिया' कहा था। सोनिया को विश्व की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने विश्व की सशक्ल महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+