यूपी विधानसभा चुनाव 2017: मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र पर एक नजर
मोहम्मदाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के प्रमुख शहरों में से एक है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से मोहम्मदाबाद भी एक अहम विधानसभा सीट है। यूपी विधानसभा में इस सीट का नंबर 378 है। मोहम्मदाबाद गाजीपुर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर स्थित है। ये गाजीपुर बलिया हाइवे के दूसरी तरफ स्थित है।

जनसंख्या और साक्षरता दर
2001 की जनगणना के मुताबिक इस इलाके की जनसंख्या 30334 थी। इनमें 52 फीसदी आबादी पुरुषों की और 48 फीसदी आबादी महिलाओं की हैं। मोहम्मदाबाद की औसत साक्षरता दर 47 फीसदी है। जो राष्ट्र की औसत साक्षरता दर 59.5 फीसदी से नीचे है। यहां पुरुषों की साक्षरता दर 53 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 40 फीसदी है। मोहम्मदाबाद में 17 फीसदी आबादी 6 साल के नीचे है।
2012 में कौन जीता-कौन हारा
इस विधानसभा सीट पर साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कौमी एकता दल के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले सिब्गातुल्ला अंसारी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजेश राय को हराया था। कौमी एकता दल के उम्मीदवार सिब्गातुल्ला अंसारी को जहां 66922 वोट मिले, वहीं एसपी के उम्मीदवार राजेश राय को 59589 वोट मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर 7333 रहा। कुल 204656 वोट पड़े।
गाजीपुर जिले पर एक नजर
गाजीपुर जिला उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में से एक है। गाजीपुर शहर इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। ये जिला भी वाराणसी मंडल में आने वाले चार जिलों में से एक है। गाजीपुर लोकसभा सीट भी है।
गाजीपुर जिले के अंतर्गत 5 तहसीलें आती हैं। गाजीपुर जिला उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा के करीब स्थि है। ये वाराणसी से 80 किमी पूर्व में है। बिहार के प्रवेश केंद्र बक्सर से 50 किमी. दूर है।
वाराणसी से करीब 80 किमी. की है दूरी
2011 की जनगणना के अनुसार गाजीपुर की आबादी 3622727 थी। इनमें 1856584 पुरुष और 1766143 महिलाएं थी। यहां 52.57 फीसदी पुरुष आबादी है वहीं करीब 47.43 फीसदी आबादी महिलाओं की हैं। यहां साक्षरता दर 74.27 फीसदी है। जो औसत राष्ट्रीय साक्षरता दर से ज्यादा है। पुरुषों की साक्षरता दर 85.77 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 62.29 फीसदी है।
गाजीपुर शहर में गाजीपुर एयरपोर्ट भी है। ये एयरपोर्ट गाजीपुर मऊ रोड पर स्थित है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस एयरपोर्ट की ऑपरेटर है।












Click it and Unblock the Notifications