Plane Crashes: आसमान में टकराए दो फाइटर विमान, इतिहास में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

भारत के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 के आपस में टकराने के बाद क्रैश होकर अलग अलग स्थानों पर गिरे। ऐसे हादसे इतिहास में पहले भी हो चुके हैं।

Plane Crashes

28 जनवरी 2022 की सुबह मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो फाइटर जेट आपस में टकरा गए और क्रैश हो गए। इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने इस मामले पर कहा कि सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान रेगुलर प्रैक्टिस के दौरान आसमान में ही टकरा गए थे। जिसके बाद दोनों जेट में आग लग गई। एक मुरैना (मध्य प्रदेश) के जंगलों में जा गिरा, जबकि दूसरा फाइटर जेट भरतपुर जिले (राजस्थान) में जाकर क्रैश लैंड हुआ। IAF के अनुसार अब कोर्ट ऑफ इंक्वायरी से ही साफ होगा कि दुर्घटना कैसे हुई।

इस हादसे में सुखोई-30 में 2 पायलट सवार थे, जिन्होंने समय रहते पैराशूट इस्तेमाल कर जेट से छलांग लगा दी, और उनकी जान बच गई। जबकि मिराज 2000 में सवार पायलट इस दुर्घटना में मौत के शिकार हो गए। यह हादसा भारतीय वायुसेना के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है कि जब दो विमान हवा में टकराकर क्रैश हो गए।

कैरोलिना में टकराए दो विमान, 24 की हुई मौत
23 मार्च, 1994 को अमेरिका के कैरोलिना के पोप एयरफोर्स बेस पर भी कुछ ऐसा ही हादसा देखने को मिला था। जब हवाई प्रशिक्षण अभियान के दौरान दो सीटों वाला F-16D फाइटिंग फाल्कन विमान C-130E हरक्यूलिस से टकरा गया। इस पूरे हादसे में जब F-16D फाइटिंग फाल्कन विमान एयरफोर्स के बेस पर जब गिरा तो इस हादसे में वहां मौजूद 24 जवानों की मौत हो गई, वहीं सैंकड़ों घायल हो गए। क्योंकि दुर्घटना के दिन ही लगभग 500 पैराट्रूपर्स कंक्रीट मॉक से थोड़ी दूर ही घास वाले क्षेत्र में आराम कर रहे थे। साथ तीन डिवीजन (कंपनी) के जवान प्रथम ब्रिगेड, 504वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट और 505वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट भी ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे। वहीं कई जम्पर 'ग्रीन रैंप बेस' पर खड़े C-130 हरक्यूलिस और C-141 स्टारलिफ्टर विमानों पर सवार होने के लिए तैयार थे।

कोरिया में जब टकराए दो ट्रेनी विमान
मार्च, 2022 को दक्षिण कोरियाई एयरफोर्स के दो विमान ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकरा गये। इस हादसे में तीन पायलटों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपातकालीन अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि दक्षिण कोरियाई वायुसेना के दो KT-1 ट्रेनी विमान (दो सीटों वाली विमान) साचेओन में ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकरा गए। हवा में आखिर ये कैसे टकराये, इसका खुलासा अधिकारियों ने नहीं किया था।

एयर शो के दौरान टकराए दो विमान
12 नवंबर, 2022 को अमेरिका के डलास में एक एयर शो के दौरान हवा में ही दो विमानों की टक्कर हो गई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। खबरों के मुताबिक, ये दोनों विमान द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान के थे। ये हादसा वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आपस में टकराने वाले ये दोनों विमान बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और बेल पी-63 किंगकोबरा थे। रिपोर्टों के मुताबिक, इन दोनों जेट्स में कम से कम 6 लोग सवार थे और सभी के मारे जाने की आशंका है। इस एयरशो को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे। वहीं फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने हादसे के बाद जांच के आदेश दे दिए थे।

रोमानिया में हेलीकॉप्टर और लड़ाकू जेट हुआ दुर्घटनाग्रस्त
मार्च, 2022 में यूरोप के पूर्वी रोमानिया में काला सागर के पास खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर (Helicopter) और लड़ाकू जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आठ सैन्य कर्मियों की मौत का मामला सामने आया था। उस समय रोमान‍िया के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि IAR 330-प्यूमा हेलीकॉप्टर हवाई क्षेत्र से 11 किलोमीटर दूर गुरा डोब्रोगेई के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी आठ लोग मारे गए। हादसे के समय कुछ हेल‍िकॉप्‍टर फाइटर जेट की तलाश कर रहे थे। फाइटर जेट का नियंत्रण टावर से रेडियो संपर्क टूट गया था और वह रडार से गायब हो गया। हेलीकॉप्टर और लड़ाकू जेट आपस में टकराए थे या नहीं, यह सरकार द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया था लेकिन एक ही वक्त में दोनों हादसे आसपास में हुए थे। इसलिए आशंका जताई गई कि खराब मौसम के कारण ये आपस में टकराए होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+