दुनिया के 9 खूंखार आतंकी संगठन

नयी दिल्ली। आज पूरी दुनि‍या आतंक के साये में अपना जीवन गुजारने के लिए मजबूर है। समाचार पत्र चरमपंथ और उग्रवाद से संबंधित घटनाओं से भरे रहते हैं। जिहाद के नाम पर चंद लोग अपनी बात को मनवाने का जान लेने और दने के लिए तैयार हो जाते हैं। उन्माद का यह कैसा रूप है जहां मानव स्वेच्छा से आत्मघाती बम के रूप में परिवर्तित होकर अपने ही साथियों की जान केवल इस लिए लेना चाहता है कि वे उसके चिंतन के अनुरूप कार्य नहीं करते हैं। खौफ का दूसरा नाम बन चुके ये आंतकी दुनिया भर में अपनी जाल बिछाए हुए है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए ये आतंकवादी कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। आपको हम दुनिया के उन 9 खूंखार आतंकी संगठनों के नाम बताते हैं जो मौत का पर्याय बन चुके हैं।

सबसे खतरनाक आतंकी संगठन

सबसे खतरनाक आतंकी संगठन

इस वक्त आईएसआईएस को दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन माना जा रहा है। खुद अमरीका भी आईएसआईएस की शक्ति को देखकर हैरान हो गया है। आईएसआईएस सबसे हाईटेक और अमीर आतंकी संगठन है। आईएसआईएस दुनिया के पहला ऎसा आतंकी संगठन है, जो कि अपने लड़ाकों को बकायदा वेतन भी देता है।

दुनियाभर में फैला है नेटवर्क

दुनियाभर में फैला है नेटवर्क

अलकायदा को दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन माना जाता है। इसका सरगना था ओसामा बिन लादेन अमेरिकी कार्रवाई में मारा गया, लेकिन इसके आतंक में कोई कमी नहीं हुई। दुनिया के कई देशों में इनका नेटर्वक फैला हुआ है।

पाकिस्तान से होता है कंट्रोल

पाकिस्तान से होता है कंट्रोल

लश्कर ए तैयबा दक्षिण एशिया के सबसे बड़े आतंकवादी संगठनों में से एक है। हाफिज मुहम्मद सईद ने इसकी स्थापना अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में की थी। फिलहाल यह पाकिस्तान के लाहौर से अपनी गतिविधियां चला रहा है। बारत के खिलाफ ये अपनी आंतकी गतिविधियां चलाता रहता हैं।

खूंखार होते हैं तालिबानी

खूंखार होते हैं तालिबानी

तालिबान का गठन 1994 में दक्षिणी अफगानिस्तान में हुआ था। इसकी सदस्यता पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलती है। 1996 से लेकर 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के दौरान मुल्ला उमर देश का सर्वोच्च धार्मिक नेता था। अफगानिस्तान को पाषाणयुग में पहुंचाने के लिए तालिबान को जिम्मेदार माना जाता है।

हमास का आतंक

हमास का आतंक

हमास फिलिस्तीनी सुन्नी मुसलमानों की एक सशस्त्र संस्था है जो फिलिस्तीन राष्ट्रीय प्राधिकरण की मुख्य पार्टी है। हमास का गठन 1987 में मिस्र और फिलस्तीन के मुसलमानों ने मिलकर किया था। हमास का मकसद इसरायली प्रशासन के स्थान पर इस्लामिक शासन की स्थापना करनी थी।

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित संघ शासित जनजातीय क्षेत्र से उभरने वाले चरमपंथी उग्रवादी गुटों का एक संगठन तहरीके तालिबान पाकिस्तान है। इनका उद्देश्य पाकिस्तान में शरिया पर आधारित एक कट्टरपंथी इस्लामी अमीरात को कायम करना है।

सैकड़ों बम बलास्ट के आरोपी

सैकड़ों बम बलास्ट के आरोपी

आर्म्ड इस्लामिक ग्रुप ऑफ अलजीरिया एक अलजीरिया का आतंकी संगठन है। ये संगठन मासूम लोगों को आपना निशाना बनाता है और सैकड़ों बार पब्लिक प्लेस पर बम ब्लास्ट कर चुका है।

आतंक फैलाने के लिए बदनाम

आतंक फैलाने के लिए बदनाम

कुरदिस्तान वकर्स पार्टी तर्की का ये आतंकी संगठन पीकेके के नाम से मशहूर है। इसका गठन नवंबर 1978 में किया गया था। ये संगठन दुनिया भर में आतंक फैलाने के लिए बदनाम है।

आंतक का खौफ

आंतक का खौफ

रिवाोलूशनरी आर्म्ड फोर्स ऑफ कोलंबिया, ये कोलंबिया का आतंकी संगठन है इसकी स्थापना 1964 में की गई थी। दुनिया भर में ड्रग तस्करी के लिए ये संगठन मशहूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+