अगर सुखी वैवाहिक जीवन चाहिए तो 30 के बाद नहीं पहले करो शादी
नई दिल्ली। आज कल भाग-दौड़ का जमाना है, लोगों को तरक्की, रूतबा और पैसा चाहिए जिसके लिए वो मशीनों की तरह काम करते हैं। जिनके कारण आज रिश्ते अपनी पहचान खोते जा रहे हैं जिनमें शादी का रिश्ता भी शामिल है। इसी गंभीर समस्या को लेकर न्यूयार्क में एक शोध किया गया जिसमें यह बात निकलकर सामने आयी कि शादी के टूटने या तलाक की असल वजह लड़के-लड़कियों का तीस के बाद शादी करना है।
आईये जानते हैं इस शोध की अहम बातें..
- इस शोध को न्यूयॉर्क में किया गया जिसके लिए मैच्योर कपल यानी जिन्होंने तीस साल के बाद शादी की है उन्हें चुना गया।
- क्योंकि समस्याएं इन्हीं उम्र के कपल्स में आ रही थी।
- शोध में निकलकर आया कि जो कपल्स अपनी लाइफ में सेट होने के बाद शादी करता है उसकी ही शादी ज्यादा टूट रही है।
- क्योंकि तीस के पार बाद वाला कपल चाहे वो लड़का हो या लड़की दोनों ही रिलेशन के लिए कोई एडजस्टमेंट नहीं करना चाहते हैं।
- दोनों को ही लगता है कि दोनों एक-दूसरे पर निर्भर नहीं हैं और दोनों ही एक-दूसरे से किसी मामले में कम नहीं है तो एडजस्टमेंट क्यों करें?
- इसी वजह से लोग अपने रिश्तों को समय नहीं देते हैं और तलाक ले रहे हैं।
- शोध में कहा गया है कि आजकल लड़के-लड़कियां पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने के बाद शादी करते हैं।
- ऐसे में सबकुछ पाते-पाते तीस का आंकड़ा क्रास हो जाता है, जिसके कारण वो अब कुछ समझना नहीं चाहते हैं इसलिए शादियां टूट रही हैं।
- इस उम्र तक लड़के-लड़कियों की एक अच्छी-खासी लाइफ स्टाइल हो जाती है, दोनों को कुछ प्राईवेसी की दरकार होती है और जब शादी हो जाती है तो दोनों की प्राईवेसी में दखलांदजी होने लगती है जो कि तलाक की अहम वजह है।
- देर से हुई शादी से संतान सुख में दिक्कतें आती है, जो भी एक तलाक की बड़ी वजह है।
- इसलिए शोध में कहा गया है कि लड़के-लड़कियों को 27-30 के बीच में शादी कर लेनी चाहिए।
- शोध में खासतौर पर कहा गया है कि 32 वर्ष की उम्र के बाद की शादियों में तलाक की संभावना पांच प्रतिशत ज्यादा है।













Click it and Unblock the Notifications