Surekha Yadav: एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर है सुरेखा यादव, आज 1500 से ज्यादा महिला लोकोपायलट
वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट बनकर सुरेखा यादव ने मध्य रेलवे के इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। सुरेखा 1988 में एशिया की पहली महिला लोको पायलट बन चुकी हैं।

Surekha Yadav: एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने 13 मार्च को वंदेभारत एक्सप्रेस पर हाथ अजमाया। उन्होंने वंदेभारत एक्सप्रेस को सोलापुर से सीएसएमटी तक दौड़ाया। इसके साथ ही वह इस ट्रेन को चलाने वाली पहली महिला लोको पायलट भी बन गई है। इस मौके पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने सुरेखा यादव की तारीफ की और इस उपलब्धि को नारी शक्ति कहकर उन्होंने ट्वीट भी किया।
1988 में बनीं महिला ट्रेन ड्राइवर
महाराष्ट्र के सतारा में 2 सितंबर 1965 को जन्मी सुरेखा यादव भारत की ही नहीं बल्कि एशिया की पहली महिला ट्रेन चालक है। सुरेखा की मां का नाम सोनाबाई और पिता का नाम रामचन्द्र भोंसले था। उनकी शुरूआती पढ़ाई सतारा जिले में स्थित सेंट पॉल कॉन्वेंट हाई स्कूल से हुई। पढाई पूरी करने के बाद एक वोकेशनल ट्रेनिंग कोर्स में दाखिला ले लिया। ट्रेनिंग खत्म कर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।
सुरेखा यादव 1988 में देश की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं जिसे लोको पायलट कहा जाता है। इस कामयाबी के लिए उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका हैं।
टीचर बनना चाहती थी
आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि सुरेखा लोको पायलट नहीं बनना चाहती थी। उनका सपना टीचर बनने का था। इसके लिए वे बी.एड. भी करने वाली थीं। मगर 1986 में सुरेखा ने रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड से आए असिस्टेंट ड्राइवर के भर्ती के विज्ञापन पर आवेदन दिया। 1987 में इंटरव्यू दिया। इसके बाद कल्याण ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेकर 1988 में रेगुलर असिस्टेंट ड्राइवर बन गयी। हालांकि, सुरेखा टीचर तो नहीं बन पाई लेकिन वे आज लोको पायलटों की प्रशिक्षक भी है।
अकेली महिला ने अप्लाई किया
एक इंटरव्यू में सुरेखा ने कहा कि यह अब तक की सबसे साधारण कहानी है जिसे आपने कभी नहीं सुना होगा। मैंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया था। अधिकांश अन्य छात्रों की तरह मैं भी रोजगार के अवसर की तलाश में थी। तब भारतीय रेलवे में सहायक चालक के लिए एक रिक्त पद था और किसी भी संकाय में डिप्लोमा करने वाला अप्लाई कर सकता था। इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाली सुरेखा अकेली महिला थीं, जिन्होंने आवेदन भी किया, लिखित परीक्षा भी दी और इंटरव्यू भी पास किया।
सुरेखा ने बताया कि परीक्षा कक्ष में जब वह पहुंची तो हैरानी में पड़ गई। न केवल सुरेखा बल्कि परीक्षा नियंत्रक और बाकी उम्मीदवार भी सुरेखा को देखकर हैरान थे। क्योंकि उस परीक्षा कक्ष में एकमात्र महिला के रूप में वह उपस्थित थीं। सुरेखा कहती हैं कि मुझे एक बार भी नही लगा कि मैं रेलवे में शामिल हो जाऊंगी।
पहली मालगाड़ी की ड्राइवर भी है सुरेखा
पहला कदम जो सुरेखा यादव ने उठाया, उससे प्रेरणा लेते हुए आज 1500 से ज्यादा महिला लोको पायलट देश में हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की पहली मालगाड़ी की ड्राइवर बनने का खिताब भी सुरेखा के ही पास है। दरअसल सुरेखा यादव को ट्रेनिंग के बाद पहले मालगाड़ी में और बाद में यात्रियों की ट्रेन में असिस्टेंट ड्राइवर बनाया गया। सुरेखा के पति महाराष्ट्र पुलिस में काम करते हैं। उनके दोनों बच्चों ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हैं।
पुरुषों की बराबरी करने में लगा समय
एक वेबसाइट से बात करते हुए सुरेखा ने कहा था कि पुरुष राफेल उड़ाते हैं, महिला चालक दल एआई बोइंग को अमेरिका ले जाती हैं। हम जो करते हैं उसमें भी तो सम्मान है। सुरेखा ने बताया कि शुरुआती दिनों में रेलवे में महिलाओं को 30-40 किमी से अधिक की लंबी यात्रा की कमान नहीं सौंपी जाती थी। अब समय बदल गया है, हालांकि हमने आज के समय के लिए बहुत संघर्ष किया है।
अब नियमित तौर पर चलाएंगी वंदे भारत एक्सप्रेस
Recommended Video

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच फरवरी 2019 में चलाई गई थी। इस ट्रेन में ऑटोमेटिक गेट, AC कोच, ऑनबोर्ड वाई फाई जैसी कई सुविधाएं हैं। अब सुरेखा यादव वंदेभारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गयी है।
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Surekha Yadav: पहली बार महिला के हाथों कमान, PM का आभार जताया, जानिए 24 साल के सफर पर क्या कहा?
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications