Songs on Shri Ram: राम का नाम, मोदी की सराहना; भजन हुए वायरल, गायक हुए पॉपुलर

जैसे जैसे 22 जनवरी का दिन पास आ रहा है, वैसे वैसे देश राममय होता चला जा रहा है। राम भक्ति में रमे लोगों में मंदिर के लोकार्पण के प्रति उत्साह बढ़ाने वाले भजन और राम गीत की जैसे बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर सैकड़ों भजन और गीत धूम मचा रहे हैं। कुछ की तारीफ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। वह खुद भगवान राम पर बने गानों को लगातार शेयर भी कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले लोगों से आग्रह किया था कि राम पर बने गाने, भजनों या काव्य पाठ को श्रीराम भजन हैश टैग के साथ शेयर करें। प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक दर्जनों कलाकारों के गाये राम भजन को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इनमें स्वाति मिश्रा, जुबिन नौटियाल, हंसराज रघुवंशी, हरिहरन, पायल देव, मनोज मुंतशिर जैसे गायकों के भजन भी हैं। ये सारे गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइए एक नजर राम धुन वाले गाने और गायकों पर डालते हैं।

songs-on-shri-ram-name-of-ram-praise-of-modi-bhajans-went-viral-singers-became-popular

स्वाति मिश्रा टॉप पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 3 जनवरी को स्वाति मिश्रा का गाया हुआ भजन 'मेरे झोपड़े के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे' को शेयर और प्रोत्साहित किया। इस वीडियो को तीन महीने पहले यूट्यूब पर डाला गया था और इसे तकरीबन साढ़े छह करोड़ से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है। सोशल मीडिया 'एक्स' पर स्वाति के गाने को शेयर करते हुए मोदी ने लिखा - श्रीरामलला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है।

हंसराज के भजन को 2 करोड़ 90 लाख लोगों ने सुना
इसके बाद पीएम मोदी ने एक और फेमस यूट्यूब सिंगर हंसराज रघुवंशी का गाना शेयर करते हुए लिखा था कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक तकरीबन 2 करोड़ 90 लाख लोग देख और सुन चुके हैं।

7 साल पुराना राम भजन अब हुआ वायरल
11 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री मोदी ने केरल की क्लासिकल सिंगर सूर्यगायत्री द्वारा गायी एक राम स्तुति शेयर की। इस स्तुति को 17 साल की केरल की क्लासिकल सिंगर सूर्यगायत्री ने गाया है। खास बात ये है कि सूर्यगायत्री की इस स्तुति को 7 साल पहले यूट्यूब पर शेयर किया गया था। जिसे सुनकर पीएम मोदी भी अब फैन हो गए हैं। उन्होंने इस गाने को शेयर करते हुए लिखा कि आज जब अयोध्या धाम में श्री राम लला की अगवानी को लेकर हर ओर आनंद का वातावरण है, ऐसे में सूर्यगायत्री जी की यह स्तुति हर किसी को भक्ति-भाव से भर देने वाली है। इस गाने को अब तक 81 मिलियन बार देखा और सुना जा चुका है।

'अयोध्या में जयकारा गूंजे' भजन करने लगा ट्रेंड
8 जनवरी को पीएम मोदी ने टी विकास और महेश कुकरेजा के राम भजन को शेयर करते हुए लिखा कि अयोध्या के साथ देशभर में आज हर ओर प्रभु श्री राम के स्वागत में मंगलगान हो रहा है। इस पुण्य अवसर पर राम लला की भक्ति से ओतप्रोत विकास जी और महेश कुकरेजा जी के राम भजन को आप भी जरूर सुनिए।

पीएम मोदी की तारीफ के बाद ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेड करने लगा। इसे लेकर एक इंटरव्यू में इस गाने के सिंगर ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ, जब सुबह बहन ने फोन किया कि तुम्हारा गाना टीवी पर चल रहा है। मुझे लगा प्रैंक है लेकिन फिर मैंने जब पीएम मोदी का पोस्ट देखा तो क्या बताऊं मेरे पास शब्द नहीं थे। इसके बाद दोनों कलाकारों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम का ट्वीट अपने बच्चों को भी दिखायेंगे और कहेंगे कि देखो तुम्हारे पापा की तारीफ पीएम ने की है। मोदी जी युवाओं को ऐसे ही प्रोत्साहित करते हैं।

वायरल हो रही हैं राम नाम की धूम
वैसे राम नाम की धुन अब स्टूडियो से निकलकर सार्वजनिक परिवहन माध्यमों तक भी पहुंच रही है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो के भीतर कुछ लड़कों का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे राम भजन गा रहे थे। सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो में गाना गाने वाले ऋतिक ने एक दिन किसी के कहने पर राम भजन गाया। इसमें ऋतिक ने गिटार के साथ राम गीत गाया और वो गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी तरह से देश में हर भाषा में राम धुन के गीत बन रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कश्मीरी लड़की ने जब पहाड़ी में गाया राम भजन
इसी तरह जम्मू-कश्मीर के उरी तहसील की रहने वाली एक मुस्लिम किशोरी ने पहाड़ी भाषा में राम भजन गाया है। जिसकी चर्चा खूब हो रही है। उसका यह गाना अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले तेजी से वायरल हो रहा है। 19 वर्षीय सैयदा बतूल ज़ेहरा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैंने जुबिन नौटियाल द्वारा गाए 'राम भजन' को अपनी पहाड़ी (कश्मीरी) भाषा में गाया है। जो खूब वायरल हो गया है। साथ ही कहा कि मुस्लिम होकर रामभजन गाना कोई गलत बात नहीं है।

भोजपुरी में भी राम गीत
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भोजपुरी सितारे राम भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अक्षरा सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक ने राम भजन रिलीज कर डाले हैं। जो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। 'स्वागत करो श्री राम का' ये भजन भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर राकेश मिश्रा ने गाया है। जो रिलीज के बाद लगातार यूट्यूब पर छाया हुआ है।

इसी तरह भोजपुरी इंडस्ट्री की सिंगर और मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह ने भी 'राम सबके हैं' नाम से एक गाना रिलीज किया है। इस गाने को अक्षरा ने खुद अपनी आवाज में गाया है। एक्ट्रेस पूरी तरह राम भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।
'राम जी की जय हनुमान जी की जय' बोलो नाम से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसाली लाल यादव ने भी हाल ही में एक भजन रिलीज किया है। इस भजन में स्टार कास्ट खेसारी लाल यादव हैं। जबकि इसे गाया मशहूर सिंगर दलेर मेंहदी ने। ये गाना भी रिलीज के बाद से ही धूम मचा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+