स्मार्ट फोन गायब कर देगा आपका अंगूठा..इसलिए सावधान
नई दिल्ली। आज स्मार्ट फोन एक जरूरत बन गई है, लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा स्मार्ट फोन आज इंसान के साथ साये की तरह रहता है। लेकिन कहते हैं कि हर चीज अपनी अच्छाई के साथ बुराई भी समेटे हुए है।
इसलिए स्मार्ट फोन भी इससे अछूता नहीं है, स्मार्ट फोन ने जहां लोगों की जिंदगी को आसान किया है वहीं नए शोध में कहा जा रहा है कि स्मार्ट फोन की वजह से इंसान का अंगूठा गायब हो सकता है क्योंकि स्मार्ट फोन पर ज्यादा इस्तेमाल अंगुलियों का होता है। यह बात कही है लंदन के नेचुरल एनवायरमेंट विभाग के शोधकर्ता प्रोफेसर रिचर्ड डारविन ने।
जिन्होंने डारविन के सिद्धांत का हवाला देते हुए बोला है कि जिस अंग का प्रयोग नहीं होता है वो खत्म हो जाती है जैसे की मानव की पूंछ के साथ हुआ, वैसे ही इंसान का अंगूठा भी गायब हो जायेगा और इसमें पांच हजार साल लगेंगे।
हालांकि अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इस बात का खंडन करते हुए बोला है कि यह केवल एक भ्रांति है उन्होंने मानव का विकास सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा है कि अंगूठा गायब नहीं होगा बल्कि मोटा हो जायेगा क्योंकि अंगुलियां भी हथेली पर होती है और अंगूठा भी, अगर अंगुलियों का ज्यादा प्रयोग हो रहा है और अंगूठे का नहीं, तो भी अंगूठे को नुकसान नहीं होगा बल्कि वो ज्यादा स्मार्टली काम करेगा।













Click it and Unblock the Notifications