14 महीने की बच्ची ने 13 फीट अजगर को नहलाया, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक 14 महीने की बच्ची एक 13 फीट लंबे अजगर के साथ खेल रही है और उसे पाइप से नहला रही है और अजगर उसके सामने बिल्कुल ही अलसाये रूप में पड़ा हुआ है।
आपको बता दें इस वीडियो में जो बच्ची दिख रही है उसका नाम नेने हैं और उसके पापा जेमी गॉरिनो ने अपने घर में अजगर को पाल रखा है। यह वीडियो 2 साल पुराना है और अब नेने तीन साल की हो चुकी है।
बच्ची के प्यार ने अजगर को बनाया भिगी बिल्ली
इस वीडियो के जरिये संदेश देने की कोशिश की गई है कि इंसान अगर प्यार से पेश आये तो अजगर जैसा विशालकाय और जहरीला जानवर भी भीगी बिल्ली बन जाता है।













Click it and Unblock the Notifications