सावधान अगर पब्लिक टॉयलेट यूज करते हैं तो क्योंकि ये है जानलेवा..

नई दिल्ली। जी हां.. अगर आप पब्लिक टॉयलेट यूज कर रहे हैं तो आपको काफी एलर्ट रहने की जरूरत है क्योंकि पब्लिक टॉयलेट वो जगह है जहां आप सीधे तौर पर संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।

ये कहना हमारा नहीं है बल्कि मेडिकल विभाग का है, अपोलो अस्पताल के डॉ. निरंजन पांडे ने लोगों को सार्वजनिक शौचालय के प्रयोग के बारे में सावधान किया है। डाक्टर निरंजन का कहना है कि सार्वजनिक शौचालयों में सबसे ज्यादा सफाई का अभाव होता है। ट्रेनों, स्टेशनों या शहरों में बने शौचालय आमतौर पर साफ नहीं होते हैं इस कारण ऐसी जगह पर इंफेक्शन होने का खतरा हमेशा बना रहता है।

लेकिन मुसीबत के मारे लोगों को इमरजेंसी में ऐसी जगहों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। डॉक्टर के मुताबिक सार्वजनिक शौचालयों में संक्रमण केवल टॉयलेट सीट पर ही नहीं होता है बल्कि वहां का पानी, दरवाजे, टॉयलेट पेपर और सोप से भी इंसान संक्रमित हो सकता है।

जिसके कारण इंसान यूरिन इंफेक्शन, पेट की बीमारियां, हेपेटाइटिस ए, ई कोली, स्ट्रेप्टोकोकस, वजाइनल इंफेंक्शन, यहां तक कि सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन का भी शिकार हो सकता है जो कि उसकी जान के लिए खतरा भी बन सकता है।

क्या करें और क्या ना करें..

  • डाक्टर निरंजन ने बताया कि अगर इंसान पब्ल‍िक टॉयलेट यूज कर रहा है तो उसे सबसे पहले फ्लश करना चाहिए।
  • टॉयलेट पेपर से टॉयलेट सीट साफ करनी चाहिए।
  • हाथ धोने के लिए किसी एंटी-बैक्टीरियल सोप का प्रयोग करना चाहिए।
  • टॉयलेट का गेट छूने के बाद भी इंसान को चाहिए कि वो हाथ धोए।
  • बाथरूम से आने के बाद भी उसे हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+