Video: इस बाल-विवाह ने खोले करोड़ों लोगों की आंख इसलिए Must Watch
नई दिल्ली। हेडलाइन पढ़कर आपके दिमाग में भी उस बूढ़े व्यक्ति पर बहुत गुस्सा आ रहा होगा ना जिसने अपनी पोती की उम्र की बच्ची को अपना जीवनसाथी बनाया, वैसे गुस्सा आना लाजिमी है।
लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देखेंगे कि एक बूढ़े व्यक्ति ने पोती की उम्र की लड़की से शादी की बात कहकर लोगों को बाल-विवाह जैसे गंभीर विषय पर सोचने को मजबूर कर दिया है।
दरअसल ये एक प्रैंक वीडियो है, जिसमें एक अधेड़ उम्र के आदमी को एक 12 साल की बच्ची के साथ शादी के कपड़ों में रोड पर तस्वीरें खींचते हुए दिखाया गया है जिसे देखकर पब्लिक उन पर छींटाकशी कर रही है तो कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं।
किसी पुरूष को हक नहीं कि वो किसी बच्ची का जीवन बर्बाद करे
लेकिन इस वीडियो के जरिये लोगों को संदेश दिया गया है कि किसी पुरूष को हक नहीं कि वो किसी बच्ची का जीवन यूं बर्बाद करे क्योंकि दुनिया के कई देशों में बाल विवाह अपराध है लेकिन यह जानते हुए भी अधेड़े उम्र के लोग छोटी-छोटी बच्चियों से शादी करने में परहेज नहीं करते।
देखिये दुनिया को संदेश देता ये वीडियो...













Click it and Unblock the Notifications