Tirupati temple wealth: तिरुपति मंदिर की 2.3 लाख करोड़ संपत्ति, जानें कौन है इस मंदिर से ज्यादा अमीर
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की पूरे देशभर में 960 स्थानों पर रियल एस्टेट है जोकि 7126 एकड़ में फैली हुई है।
तिरुपति मंदिर, आंध्र प्रदेश के तिरुमाला शहर में स्थित है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने एक श्वेत पत्र जारी कर बताया कि तिरुपति मंदिर के पास कुल संपत्ति लगभग ₹2.3 लाख करोड़ के आसपास है। इस श्वेत पत्र में मंदिर प्रशासन ने नकदी, फिक्स्ड डिपॉजिट, सोना, इत्यादि के बारे में बताया है। श्वेत पत्र के अनुसार दी गई जानकारी के मुताबिक, तिरूमाला तिरुपति मंदिर ट्रस्ट के पास कुल 10.3 टन के गोल्ड डिपॉजिट है, 2.5 टन के सोने के जेवरात है, और ₹15938 करोड़ विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा हैं।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की पूरे देशभर में 960 स्थानों पर रियल एस्टेट है जोकि 7126 एकड़ में फैली हुई है। गत 3 वर्षों में विभिन्न बैंकों में मंदिर ट्रस्ट का निवेश ₹13025 करोड़ से बढ़कर ₹15938 करोड़ हो गया है मतलब इन 3 वर्षों में फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम ₹2900 करोड़ से बढ़ गई है। श्वेत पत्र के मुताबिक पिछले 3 वर्षों में मंदिर ट्रस्ट के गोल्ड डिपॉजिट विभिन्न बैंकों में 2.9 टन से बढ़ गए हैं। अगर इन सब मूल्यों को जोड़कर देखा जाए तो तिरुपति मंदिर का कुल मूल्य ₹2.3 करोड़ तक जाता है।
भारत में कितने बिज़नेसमैन है जिनकी कुल संपत्ति ₹2.3 लाख करोड़ से अधिक है भारत में अभी ऐसे सिर्फ 3 बिजनेसमैन हैं जिनकी नेट वर्थ ₹2.3 लाख से ज्यादा है। सबसे पहले बात करते हैं विश्व में दूसरे सबसे अमीर भारतीय, गौतम अडानी के बारे में। गौतम अडानी की कुल नेट वर्थ ₹15 लाख करोड़ है। अडानी समूह की व्यावसायिक गतिविधियों में हवाई अड्डों का संचालन, बिजली उत्पादन, हरित ऊर्जा, खाद्य तेल, सीमेंट जैसे व्यवसाय शामिल है।
दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी है। मुकेश अंबानी की नेट वर्थ ₹9 लाख करोड़ है और वे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड रिटेल, इंधन, दूरसंचार, आदि क्षेत्रों में दिलचस्पी रखता है। मुकेश अंबानी विश्व में दसवें नंबर पर सबसे अमीर भारतीय है। भारतीय कारोबारी, शेयर मार्केट निवेशक, और D-Mart के मालिक राधाकृष्ण दमानी की नेट वर्थ भी कुल ₹2.3 लाख करोड़ है। राधाकृष्ण दमानी को कई लोग रिटेल उद्योग का बादशाह भी कहते है। भारत में D-Mart के कुल 294 स्टोर्स है।
क्या है तिरुमाला तिरुपति मंदिर का इतिहास
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के एक पहाड़ी शहर तिरुमाला में तिरुपति मंदिर स्थित है। तिरुपति मंदिर में भगवान विष्णु का एक रूप माने जाने वाले वेंकटेश्वर भगवान विराजमान है। माना जाता है कि तिरुपति मंदिर का निर्माण 300 ईसवी में हुआ, जिसके बाद पूरे भारतवर्ष में कई शासकों ने तिरुपति मंदिर में बहुत दान पुण्य किया।
तिरुपति मंदिर को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थल माना गया है। यह मंदिर पूरे विश्व में बहुत प्रसिद्ध है और इसकी देखरख और संभालने की जिम्मेदारी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की है। ब्रिटिश साम्राज्यवाद के दौर में साल 1933 में तिरुमाला मंदिर को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम एक्ट के तहत तिरुमाला तिरुपति देवस्थान को दे दिया गया।
आजादी के बाद, 1951 में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम एक्ट का अधिक्रमण मद्रास हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट एक्ट, 1951 के साथ कर दिया गया। 1966 में आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुमाला तिरुपति मंदिर का पूरा प्रबंधन अपने अधीन ले लिया। 1971 में यह मंदिर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिनियम में कर दिया, जोकि आंध्र प्रदेश सरकार का हिस्सा है। आंध्र प्रदेश सरकार तिरुपति मंदिर से एकत्रित हुई राशि को इस्तेमाल भी करती है और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का अध्यक्ष भी आंध्र प्रदेश सरकार चुनती है।
भारत के 6 सबसे अमीर मंदिर
भारत का सबसे अमीर मंदिर आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला तिरुपति मंदिर ही है। इसके बाद आता है तिरुवनंतपुरम का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर। इस मंदिर में भगवान विष्णु विराजमान है और इस मंदिर की देखरेख त्रावणकोर का शाही परिवार करता है। इस मंदिर की कुल संपत्ति लगभग ₹90 हजार करोड़ रुपए है।
इसके बाद आता है मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर। इस मंदिर में गणेश जी की मूर्ति विराजमान हैं और यह मंदिर मुंबई का सबसे अमीर मंदिर है जहां पर भक्त जनों की बहुत लंबी कतारें लगती है। अब बात करते हैं शिर्डी के साईं बाबा की। शिर्डी में देश- विदेश से अनेक धर्मों के कई लोग साईं बाबा के दर्शन करने आते हैं और दिल खोल कर दान करते हैं। यह मंदिर 1922 में बना था और शिर्डी में हर साल लाखों भक्त साईं बाबा के दर्शन करने आते हैं।
इसके बाद आ जाते हैं मदुरई के मीनाक्षी मंदिर पर, यहां पर दिन के लगभग 20,000 से 30,000 श्रद्धालु रोज आते हैं और दान पुण्य करते हैं। मीनाक्षी मंदिर के क्षेत्र में कुल 33,000 से भी ज्यादा मूर्तियां हैं और इस मंदिर में मीनाक्षी देवी की मूर्ति विराजमान है। अब छठे स्थान पर बात करते हैं गुजरात के सोमनाथ मंदिर की। सोमनाथ मंदिर भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। सोमनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग है।












Click it and Unblock the Notifications