Actors Died Young: सुहानी भटनागर ही नहीं, कई फिल्म कलाकारों का हुआ अल्पायु में निधन

Actors Died Young: दंगल फिल्म में युवा बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का 19 वर्ष की उम्र में डर्मेटोमायोसिटिस नामक एक सूजन की बीमारी के कारण निधन हो गया।

7 फरवरी को सुहानी को एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था और 16 फरवरी को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। आईए जानते हैं ऐसे 10 और भारतीय सेलिब्रिटीज के बारे में जिनका युवा या फिर मध्य उम्र में निधन हो गया।

Not only Suhani Bhatnagar many film artists died at a young age

मधुबाला- 36 वर्ष

मधुबाला भारतीय अभिनेत्री थी जो 50-60 के दशक के दौरान सबसे प्रसिद्ध महिला बॉलीवुड स्टार थी। मधुबाला अपनी सुंदरता के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध थी। उनका निधन 23 फरवरी 1969 को 36 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक के कारण हुआ था। मधुबाला जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट नामक बीमारी से पीड़ित थी, जिसका उस समय कोई इलाज नहीं था और 1960 तक उनकी हालत और खराब हो गई। इसके बाद उन्हें पीलिया भी हो गया था। मधुबाला की शादी मशहूर अभिनेता और गायक किशोर कुमार से हुई थी।

मीना कुमारी- 38 वर्ष

मीना कुमारी भारतीय सिनेमा की एक बेमिसाल अभिनेत्री थीं, जिनकी 38 वर्ष की आयु में लिवर सिरोसिस के कारण मृत्यु हो गई थी, जो उनकी शराब की लत से जुड़ा हुआ था। जब मीना कुमारी का 1972 में निधन हुआ तब उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, यहां तक कि उनके बैंक खाते में ₹3500 भी नहीं थे कि अस्पताल उनके शव को ले जा सके। उनके डॉक्टर को आगे आना पड़ा और भुगतान करना पड़ा ताकि परिवार उनके शव को दफना सके। मीना कुमारी की शादी फिल्म मेकर कमल अमरोही से 1952 में हुई थी।

स्मिता पाटिल- 31 वर्ष

स्मिता पाटिल एक भारतीय अभिनेत्री थी जिन्होंने नमक हलाल, कसम पैदा करने वाले की, आक्रोश, मंथन, नजराना जैसी 80 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी। स्मिता पाटिल का निधन 13 दिसंबर 1986 को 31 साल की उम्र में अपने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद हो गया था। स्मिता पाटिल को 1985 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- पद्मश्री से भी नवाजा गया था। स्मिता पाटिल के पति मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता राज बब्बर हैं।

दिव्या भारती- 19 वर्ष

दिव्या भारती भी एक प्रमुख भारतीय अभिनेत्री थी जिनकी 5 अप्रैल 1993 को 19 वर्ष की आयु में नशे की हालत में बिल्डिंग के पाँचवें माले से गिरकर मौत हो गई थी, दिव्या मुंबई के अंधेरी में रहती थी। उनकी मौत के बाद कई सारी बातें सामने आई जिससे प्रतीत हुआ कि उनकी मौत के पीछे 'अंडरवर्ल्ड' का हाथ शामिल है। हालांकि बाद में दिव्या के पिता ओमप्रकाश भारती ने इन सब बातों से पर्दा उठाया और बताया कि दिव्या गलती से बिल्डिंग की खिड़की पर बैठ गई थी और उनका संतुलन बिगड़ गया।

तरूणी सचदेव- 14 वर्ष

14 मई 2012 को नेपाल के जोमसोम हवाई अड्डे के पास भारतीय बाल अभिनेत्री तरुणी सचदेव का उनके 14वें जन्मदिन पर एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। प्लेन क्रैश में तरुणी के साथ उनकी मां गीता सचदेव की भी मृत्यु हो गई। विमान 16 यात्रियों और दो चालक दल के सदस्यों को ले जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तरुणी ने नेपाल से रवाना होते समय अपने दोस्तों को कहा था कि वह आखरी बार उनको अलविदा कह रही है और उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई।

जिया खान- 25 वर्ष

जिया खान भारतीय अभिनेत्री और गायिका थी जिनका निधन आत्महत्या करने के कारण 3 जून 2013 को 25 वर्ष की आयु में उनके मुंबई के घर पर हो गया था। उनकी आत्महत्या से बहुत बड़ा विवाद छिड़ गया क्योंकि उन्होंने आत्महत्या करते समय छह पन्नों का 'सुसाइड नोट' छोड़ा जिसमें उन्होंने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ अपने रिश्ते में नाखुशी जताई। शुरुआत में सूरज पंचोली को जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया लेकिन 2023 में सीबीआई कोर्ट ने सूरज को बेकसूर ठहराया।

प्रत्युषा बनर्जी- 24 वर्ष

प्रत्यूषा बनर्जी बहुत ही मशहूर टीवी अभिनेत्री थी। प्रत्यूषा "बालिका वधू" और "ससुराल सिमर का" में अपने किरदार के लिए जानी जाती थी। उनका निधन 1 अप्रैल 2016 को 24 की आयु में आत्महत्या करने के कारण हुआ था। प्रत्युषा के आत्महत्या करने के पीछे कारण उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज को ठहराया गया। जब यह मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने अपने ऑर्डर में बताया कि प्रत्युषा राहुल के शारीरिक, मानसिक और वित्तीय उत्पीड़न के कारण डिप्रेशन में चली गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत- 34 वर्ष

सुशांत सिंह राजपूत एक बहुत ही मशहूर भारतीय अभिनेता थे जो 14 जून 2020 को फांसी लगाने के बाद मुंबई के बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके फैंस ने यह आरोप लगाए कि उनकी मौत के पीछे कोई षड्यंत्र रचा गया है, हालांकि फोरेंसिक जांच ने यह पुष्टि की कि उनकी मौत लटकने के कारण हुई थी। बाद में मुर्दाघर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि सुशांत के शरीर पर जो चोटें थी वो सीधे तौर पर आत्महत्या की नहीं थी, लेकिन इस तथ्य की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

सिद्धार्थ शुक्ला- 40 वर्ष

सिद्धार्थ शुक्ला भारतीय टीवी स्टार और बिग बॉस के विजेता थे, जिनकी 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक के कारण 40 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ को आधी रात को 3:00 बजे के आसपास बेचैनी और सीने में दर्द होने लगा, जिसके बाद उन्होंने अपनी मां को बताया। तो उनकी मां ने उन्हें थोड़ा पानी दिया और सुला दिया। हालांकि अगले दिन सिद्धार्थ बेड से नहीं उठे और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। सिद्धार्थ के शरीर पर कोई बाहरी चोट के सबूत नहीं मिले।

ब्रह्मा मिश्रा- 36 वर्ष

ब्रह्मा मिश्रा जिनको ज्यादातर लोग मिर्जापुर वेबसरीज में 'ललित' के किरदार के लिए जानते थे, का निधन मुंबई के वर्सोवा में उनके घर पर हार्ट अटैक के कारण हो गया था। मिश्रा का निधन 2 दिसंबर 2021 को 36 वर्ष की आयु में हुआ था। मिश्रा ने अपने निधन के दो दिन पहले सीने में दर्द और पेट में गैस से संबंधित दर्द के लिए डॉक्टर को दिखाया था। उनका शरीर उनके बंद घर के बाथरूम में थोड़ा सड़ा हुआ पाया गया था, और पुलिस को उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। मिश्रा 4 साल से फ्लैट में अकेले रह रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+