लोकसभा चुनाव में भी कमाल दिखा रहा है छोटा नरेंद्र मोदी
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी से तो आप सभी वाकिफ हैं लेकिन आज हम आपको छोटे नरेंद्र मोदी से मिलवाने जा रहे हैं। यह छोटा नरेंद्र मोदी है अहमदाबार शहर के मणिनगर में रहने वाला चार वर्ष का
आरव पंकज नायक। आरव नरेंद्र मोदी से काफी प्यार करता है और स्कूल के कई फंक्शन में मोदी की स्टाइल में ही भाषण दे चुका है। नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद करने वाले आरव ने अब गूगल अपनी पहचान बना ली है और पंकज को अब गूगल पर उनके नाम या फिर 'छोटा नरेंद्र मोदी' के नाम के साथ सर्च किया जा सकता है।
जिस तरह नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ आयोजन स्थल पर इकट्ठा हो जाती है, उसी तरह से इस छोटा नमो को सुनने के लिए भी सैंकड़ों लोगों की भीड़ आ जाती है। वर्ष 2012 में गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों के बाद लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ गया था। अब जबकि लोकसभा चुनावों का आगाज हो चुका है तो एक बार फिर आरव की लोकप्रियता वोटरों में बढ़ने लगी है।
आरव ने अपने भाषणों से गुजरात में धमाल मचा रखा है। यह छोटा मोदी जब बोलता है, तो लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसके भाषण में खास बात यह है कि यह भी आगे चलकर मुख्यमंत्री बनना चाहता है। आरव भी मोदी की ही तरह तीन भाषाओं- हिन्दी, गुजराती और अंग्रेजी में बेबाक भाषण देता है। इसके भाषण पहले गुजरात में फेमस हुए, फिर अंतराष्ट्रीय स्तर तक।
आरव का नाम जल्द ही लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है, उसके बाद गिनीज बुक में भी। मोदी की तरह पहला भाषण आरव ने 3 साल चार महीने की उम्र में दिया था। दिसंबर 2012 में इसने पहला भाषण दिया, तभी से इसे लोग छोटा नरेंद्र मोदी बुलाने लगे। अब तक यह नन्हा बालक सार्वज्निक मंचों पर आठ बार भाषण दे चुका है। आरव ने 15 अगस्त 2013 को गुजरात विश्वविद्यालय के कंनेंशन हॉल में स्पीच दी, तो उसे सुनने के लिये हजारों लोग मौजूद थे।

चार साल में इतना आत्मविश्वास
आरव की उम्र भले ही चार वर्ष हो लेकिन जब वह परफॉर्म करता है तो लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देता है।
आप भी सुनें छोटा मोदी को
देखें छोटा नरेंद्र मोदी वीडियो में इस वीडियो में आप इस छोटे नरेंद्र मोदी को देख सकते हैं, कैसे यह बेबाक होकर पूरे विश्वास के साथ अपनी बात रखता है। आप भी इस भाषण को सुनकर खुश हो जायेंगे।

पहली बार बना मोदी
आरव दिसंबर 2012 में उस समय नरेंद्र मोदी के रूप में सबके सामने आया था जब उसने अपने स्कूल में पब्लिक स्पीकिंग डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम गुजरात के विकास पर भाषण दिया था।
30,000 लोगों ने देखे वीडियो
आरव के वीडियोज को अब तक अमेरिका से लेकर मलेशिया तक के 30,000 लोगों ने देख डाले हैं।

हर जगह सम्मानित आरव
आरव की उम्र भले ही चार वर्ष हो लेकिन उन्हें किसी वरिष्ठ व्यक्ति की ही तरह सम्मान हासिल होता है।












Click it and Unblock the Notifications