बैंक के सेविंग अकाउंट में ज्यादा पैसा रखने वाले सावधान, जानें क्या होता है नुकसान

बैंक के सेिंग अ काउंट के बदले अगर इन जगहों पर लगाएंगे पैसा तो मिलेगा बेहतर रिटर्न।

नई दिल्ली। लोग जिंदगीभर कमाते हैं। अपनी सैलरी और कमाई का कुछ हिस्सा बचाकर भविष्य के लिए जमा करते हैं। हम आप सब कोई भविष्य के लिए पैसे बचाता है, लेकिन हममें से अधिकांश लोग एक बड़ी गलती करते हैं। सेविंग के लिए हम बैंक में सेविंग अकाउंट खोलकर उसमें अपने पैसे रखते जाते हैं। हम सोचते हैं कि बैंक में रखा हमारा पैसा सुरक्षित है और साथ ही साथ उसपर ब्याज भी मिल रहा है, जिसके हमारी कमाई बढ़ रही है, लेकिन अगर आप अपनी सेविंग अकाउंट में ज्यादा मोटा पैसा रखते हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद जरुरी है कि बैंक में रखा पैसा आपको फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा हैं। कैश की किल्लत के बीच ATM से निकल रहे हैं आधे छपे नोट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

money

बैंक में रखा आपका पैसा सुरक्षित है और बैंक की ओर से उसपर आपको ब्‍याज भी मिलता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यदि आप अपने सेविंग अकाउंट में ज्यादा पैसे रखते हैं, तो बैंक की ओर से जो रिटर्न ब्याज के रूप में मिलता है, वह बहुत ही कम होता है। यानी जितने अमाउंट पर आपको बैंक में ब्याज मिल रहा है अगर उसी अमाउंट को आप बाजार में चल रही दूसरी इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लानिंग में इवेंट करें तो आप उससे कहीं ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।

बिना कार्ड के ही ATM से निकालें पैसे, जानें क्या है तरीका

यानी जिस पैसों को आप अपने बैंक के सेविंग अकाउंट में रखकर ये सोच रहे हैं कि ये आपके भविष्‍य की जरुरतों को पूरा करेगा तो आप गलत सोच रहे हैं। सेविंग अकाउंट में रखा पैसा आपकी भविष्य की योजनाओं के लिए पैसे की पूर्ति नहीं कर सकता है। आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि यदि आप जरा सा जोखिम उठाते हैं और बैंक में रखे अपने पैसे का कुछ हिस्सा ही सही किसी दूसरी जगह निवेश करते हैं, तो यकीनन आपको रिटर्न्‍स बैंक में रखे पैसे से कहीं ज्‍यादा मिलेंगे। ऐसे में यदि आप सेविंग एकाउंट में एक मोटी रकम जमा कर बैंक के ब्‍याज से ज्‍यादा आय चाहते हैं, तो आप किसी बाजार विशेषज्ञ की सलाह से अच्‍छी जगह अपना पैसा लगाकर बेहतर रिटर्न पा सकते हैं।

जानें सेविंग अकाउंट के बजाए इन जगहों पर कर सकते हैं इंवेस्ट

1.पब्लिक प्रॉविडेंट फंड: पीपीएफ में आप 1.5 लाख तक इंवेस्ट कर सकते हैं। इसमें आपको इनकम टैक्स में छूट के साथ-साथ अच्छा ब्याज भी मिलता है।
2. ईएलएसएस टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड: ये ऊंचा रिटर्न पाने के लिए एक बेहतर ऑप्शन है।
3. बैंक फिक्स्ड डिपॉर्जिट: यहां इनवेस्ट करने पर आपको इनकम टैक्‍स के सेक्‍शन 80C के तहत छूट के साथ-साथ अच्छा रिटर्न मिलता है। आपको एफडी पर 8.2 फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक सालाना ब्याज मिलता है।
4. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस): इस स्कीम में वरिष्‍ठ नागरिकों को एश्योर्ड रिटर्न की सुविधा देती है। वहीं 9.2 फीसदी की दर से ब्याज भी मिलता है।
5.जीव गांधी इक्विटी सेविंग स्कीम (आरजीईएसएस) : पहली बार निवेश करने वाले वे निवेशक टैक्‍स छूट ले सकते हैं।

6. स्वैच्छिक भविष्य निधि (वीपीएफ): वीपीएफ में कर्मचारी अपने भविष्य निधि खाते से योगदान कर सकता है।
7. नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस): एनपीएस टैक्‍स सेविंग पर 4 से लेकर 14 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
8. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) : राष्‍ट्रीय बचत प्रमाण पत्र पोस्‍ट ऑफिस द्वारा जारी किया जाता है।
9. यूनिट लिंक्ड इन्वेस्टमेंट प्लान (यूलिप)
10. सुकन्या स्मृद्धि स्कीम -2015-16 में 9.2 फीसदी की दर से रिटर्न देने वाला सबसे बेहतर इंवेस्टमेंट स्कीम है, लेकिन ये सिर्फ बेटियों के नाम पर खोला जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+