संदेह अलंकार: मीडिया से मोदी या मोदी से मीडिया?

नई दिल्ली | देश में सियासी पारा अपने पूरे शबाब पर है। बीजेपी जहां अपने पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के सहारे चुनावी फतेह का सपना संजोये हुए हैं वहीं दूसरी ओर आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी के खिलाफ जहर उगलकर पूरे मीडिया जगत पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं। केजरीवाल के मुताबिक देश में मोदी की लहर नहीं है, मोदी को हीरो बनाने में मीडिया का हाथ है।

जिसके बाद एक बहस खड़ी हो जाती है कि मीडिया से मोदी हैं या मोदी से मीडिया हैं? केजरीवाल ने कहा कि अगर आप टेलीविजन चैनलों को देखें, तो यह हर नए दिन एक व्यक्ति को निर्णायक और करिश्माई व्यक्तित्व के रूप में दिखाता है, जिसके पास देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने और अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने का नक्शा तैयार है।

लेकिन क्या यह सच है या फिर एक व्यक्ति को मृग मरीचिका बनाने के लिए मीडिया द्वारा तैयार किया गया हौवा है, जिसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बेदाग घोषित करने के बावजूद खुद पर लगे 2002 के गोधरा दंगे का धब्बा ढोना होगा।

16 मई को ही यह तय होगा कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं। लेकिन इस वक्त जो बात लोगों को परेशान कर रही है, वह मीडिया या फिर इलेक्ट्रानिक मीडिया के कुछ हिस्से द्वारा मोदी का किया जा रहा महिमामंडन है।

इसमें कोई शक नहीं कि मोदी एक निर्णायक और कुशल नेता के रूप में सामने आए हैं जो देश के आर्थिक परिदृश्य को बदल सकता है, जैसा कि वह खुद हिंदुत्व की अपेक्षा विकास पर ध्यान दिए जाने की जरूरत पर बल देते हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में...

छवि सुधारने की कोशिश

छवि सुधारने की कोशिश

लेकिन यह छिपा हुआ तथ्य भी है कि मोदी 2002 के दंगे के दाग को मिटाने के लिए जनता के बीच अपनी छवि बनाने के लिए काम कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि सात रेस कोर्स रोड का रास्ता इतना आसान नहीं होगा?

सोशल मीडिया पर मोदी एक ब्रांड हैं

सोशल मीडिया पर मोदी एक ब्रांड हैं

ब्रांड मोदी नए और पुराने मीडिया की रचना है। सोशल मीडिया पर मोदी एक ब्रांड हैं। ट्विटर पर उनके 35 लाख से अधिक फॉलोअर हैं, जबकि फेसबुक पर 1.1 करोड़ प्रशंसक हैं।

आप से खतरा?

आप से खतरा?

लेकिन यह पुरानी खबर है। मोदी का मीडिया किस तरह प्रचार कर रही है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के मार्ग में एकमात्र खतरा नई पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) है। कांग्रेस जहां डूबता जहाज लग रही है और इसके कई वरिष्ठ नेता राजनीति का स्वाद नहीं चखना चाहते, न ही तीसरा मोर्चा में कोई मजबूत नेता नजर आया है।

मीडिया एक महत्वपूर्ण हथियार

मीडिया एक महत्वपूर्ण हथियार

यह माना हुआ तथ्य है कि मीडिया एक महत्वपूर्ण हथियार है जो जनता के मन को बदल सकती है, लेकिन क्या सिर्फ एक नेता के पक्ष में बात करना उचित है?

जवाब सिर्फ मीडिया ही दे सकती है

जवाब सिर्फ मीडिया ही दे सकती है

इस सवाल का जवाब सिर्फ मीडिया ही दे सकती है और यह कठिन होगा। लेकिन मीडिया खासकर टेलीविजन चैनल यह महसूस नहीं कर रहे कि केजरीवाल पर रोजाना किए जा रहे प्रहार से इसकी विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+